फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rupee weakest performing currency in Southeast Asia: Moody's

Moody's on Rupee: मूडीज ने रुपये पर की बड़ी टिप्पणी, कहा- दक्षिण पूर्व एशिया में यह सबसे कमजोर मुद्रा

Thu, 23 Jan 2025 06:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 23 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

Moody's on Rupee: पिछले दो वर्षों में भारतीय रुपये में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई है और पिछले पांच वर्षों की बात करें तो यह 20 प्रतिशत तक कमजोर हुआ है। भारतीय मुद्रा में इतनी बड़ी गिरावट के साथ यह यह दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक बन गई है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने यह टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Rupee weakest performing currency in Southeast Asia: Moody's
डॉलर बनाम रुपया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो वर्षों में भारतीय रुपये में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई है और पिछले पांच वर्षों की बात करें तो यह 20 प्रतिशत तक कमजोर हुआ है। भारतीय मुद्रा में इतनी बड़ी गिरावट के साथ यह यह दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक बन गई है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने यह टिप्पणी की है।

विज्ञापन


मूडीज ने जिन 23 भारतीय कम्पनियों को रेटिंग दी है, उनमें से केवल छह को ही डॉलर की मजबूतीसे प्रभावित होने का अनुमान लगाया है, लेकिन इन कम्पनियों में पर्याप्त प्रभावकारी कारक मौजूद हैं।
विज्ञापन


इन कंपनियों में तीन तेल शोधन और विपणन कंपनियां (ओएमसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (एचपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), निर्माण सामग्री उत्पादक अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और राइड शेयरिंग कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडीज ने कॉरपोरेट्स से जुड़ी 'दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के उभरते बाजार' पर अपनी रिपोर्ट में कहा, ''पिछले दो वर्षों में रुपये में केवल 5 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन जनवरी 2020 से इसमें 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जिससे यह दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक बन गई है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed