रॉयल एन्फील्ड ने वापस बुलाई सात हजार मोटरसाइकिल, बताई बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एन्फील्ड ने दोषपूर्ण ब्रेक कैलिपर बोल्ट को सुधारने के लिए बुलेट और बुलेट इलेक्ट्रा की 7,000 इकाइयां वापस बुलाई हैं। कंपनी ने कहा कि वापस बुलाई जा रही इकाइयों का निर्माण 20 मार्च 2019 से 30 अप्रैल 2019 के बीच हुआ है। आप कंपनी की वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर 1800 210 0007 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह बताई है खामी
कंपनी के बयान के अनुसार, उसकी सेवा जांच में पाया कि इस बीच बनी इन दो मॉडल्स की कुछ इकाइयों में ब्रेक कैपिलर बोल्ट नियंत्रित टॉर्क रॉयल एन्फील्ड की गुणवत्ता के स्तर के नहीं है, जिनकी आपूर्ति विक्रेताओं द्वारा की गई थी। ब्रेक कैपिलर बोल्ट मोटरसाइकिल की ब्रेकिंग प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो ब्रेक होस और ब्रेक कैपिलर को सुरक्षा प्रदान करता है।
ऐसा है इंजन
रॉयल एनफील्ड बुलेट में 499सीसी का एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जिसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन है। यह इंजन 27बीएचपी का मैक्सिमम पावर और 41एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, बुलेट 350 मोटरसाइकिल 346सीसी सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन से पावर्ड है और इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। यह इंजन 20 बीएचपी का पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
बुलेट 350 और बुलेट 500 दोनों को एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से अपडेट किया गया है। इसमें एयर कूलड इंजन लगा है। सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों दिए गए हैं। फ्यूल टैंक 13.5 लीटर का है। अधिकतम माइलेज 40 किमी प्रति घंटे का है।
इतनी है कीमत
बुलेट 350 की एक्स-शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये है। जबकि एबीएस के साथ बुलेट 500 की एक्स-शोरूम कीमत 1.87 लाख रुपये है।