RIL: केवी कामथ रिलायंस के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए गए, जल्द ही सूचीबद्ध होगी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज
KV Kamath Appointed RIL Director : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने केवी कामथ को पांच वर्ष की अवधि के लिए अपने बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। कामथ के पास बैंकिंग उद्योग का लंबा अनुभव है और वर्तमान में वे नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBIFD) के अध्यक्ष हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (RSIL) ने केवी कामथ को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि आरएसआईएल का नाम भी बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कर दिया जाएगा और इसे सूचीबद्ध कराया जाएगा। केवी कामथ जेएफएसएल के स्वतंत्र निदेशक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखेंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने केवी कामथ को पांच वर्ष की अवधि के लिए अपने बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
इसके अलावा कामथ को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के एक स्वतंत्र निदेशक और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया है, यह इकाई समूह के वित्तीय सेवाओं के कारोबार की रूपरेखा बनाएगी। कंपनी का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कर दिया गया है।
केवी कामथ के पास बैंकिंग उद्योग का लंबा अनुभव है और वर्तमान में वे नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBIFD) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।