फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RIL chairman Mukesh Ambani Advocates Clean Affordable Energy and Emphasizes On The Use Of Technology

मुकेश अंबानी ने की स्वच्छ ऊर्जा की वकालत, कहा सस्ती ऊर्जा प्रदान करने की आवश्यकता

Sat, 27 Jun 2020 04:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 27 Jun 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
RIL chairman Mukesh Ambani Advocates Clean Affordable Energy and Emphasizes On The Use Of Technology
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने स्वच्छ व किफायती ऊर्जा की वकालत करते हुए कहा कि बेहतर कार्बन संतुलन के लिए बेहतर प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल जरूरी है। वह वीडियो लिंक के माध्यम से एफआईआई निवेश संस्थान की संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


अंबानी ने कहा कि अभी दक्ष, स्वच्छ व किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से मैं देख रहा हूं कि औद्योगिक क्रांतियों के बीच मानव जाति ने जो प्रगति की है, उसमें हमने कार्बन चक्र को असंतुलित कर दिया है। अब कार्बन के बिगड़े संतुलन को ठीक करने तथा सही कार्बन चक्र को अपनाने के लिये प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का समय आ गया है।' 
विज्ञापन


उन प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता पर दिया बल
उन्होंने उन प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता पर बल दिया, जो कार्बन डाइऑक्साइड को पुन: चक्रित कर सकती हैं। अंबानी का यह बयान इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि उनकी कंपनी गुजरात के जामनगर में दुनिया के सबसे बड़े तेल परिशोधन संयंत्र परिसर का संचालन करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्बन डाइऑक्साइड से बना सकते हैं कच्चा माल
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि, हम जहां हैं, अगर हम कागज की एक साफ शीट लेते हैं और ऐसी प्रौद्योगिकियों को अपनाते हैं, जिनसे हम ऊर्जा चक्र को पूरा कर सकें। हम नयी प्रौद्योगिकियों, विशेष रूप से जैव रासायनिक प्रकाश संश्लेषण को अमल में ला सकते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड को एक बोझ के रूप में मानने के बजाय, हम इसे कच्चा माल बना सकते हैं।' 

उन्होंने कहा, 'हमारे लिये यह अनिवार्य नहीं है कि शून्य कार्बन उत्सर्जन पर अमल करें, बल्कि मुझे लगता है कि हमें कार्बन के पुन: चक्रीकरण को अपनाना चाहिये। जो लोग ऊर्जा के कारोबार में हैं, उनके लिये डीकार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन बंद करना) बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि शून्य कार्बन उत्सर्जन के लिये सही चक्र को पूरा करना है।' 


कुशल, स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा प्रदान करने की आवश्यकता
अंबानी ने कहा, 'इस पृथ्वी पर सभी आठ अरब लोगों के लिए ऊर्जा एक आवश्यक है। ऐसे में कुशल, स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा प्रदान करने की आवश्यकता है। हमें ऐसा एक जिम्मेदार तरीके से करना होगा। यह व्यवसाय है। हमें इसे लेकर स्वच्छ और अस्वच्छ के बारे में सोचकर भ्रमित नहीं होना चाहिये।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed