फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rich People Annual List British Finance Minister Rishi Sunak wife Akshata in the list of rich people of Britain Latest Update

Rich People List: वित्त मंत्री ऋषि सुनक, पत्नी अक्षता ब्रिटेन के अमीर लोगों की सूची में

Fri, 20 May 2022 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 May 2022 08:30 PM IST
सार

पहले 100 अमीरों में प्रवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल, वर्षा और नवीन इंजीनियर संयुक्त रूप से 72वें स्थान पर हैं। इनके बाद बायोकॉन की संस्थापक किरन मजूमदार-शॉ और जॉन शॉ 75वें, होटल उद्यमी जसमिंदर सिंह और परिवार 99वें स्थान पर हैं। ब्रिटेन में 177 सुपर करोड़पति हैं। इनकी संयुक्त पूंजी पिछले साल से 5500 (9.4 प्रतिशत) बढ़कर 65,300 पाउंड पहुंच गई है।

विज्ञापन
Rich People Annual List British Finance Minister Rishi Sunak wife Akshata in the list of rich people of Britain Latest Update
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के वित्त मंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को संडे टाइम्स की अमीर लोगों की वार्षिक सूची में शामिल किया गया है। 73 करोड़ ब्रिटिश पाउंड की अनुमानित संयुक्त संपत्ति के साथ उन्हें सूची में 222वां स्थान मिला है। सूची में सर्वोच्च स्थान भारतीय मूल के हिंदुजा बंधुओं को (संपत्ति 2800 करोड़ पाउंड से ज्यादा) को मिला है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में जन्मे सुनक ने भारत में जन्मी इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की पुत्री से विवाह किया है। विश्लेषक ब्रिटेन के अमीर लोगों की 34 साल पुरानी सूची में स्थान बनाने वाले 42 साल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक को पहला राजनीतिज्ञ बता रहे हैं। हेज फंड के मैनेजर ऋषि सुनक ने 2015 में कंजरवेटिव पार्टी की ओर से संसद सदस्य चुने जाने के बाद वित्तीय करियर छोड़ा था।
विज्ञापन


बहुत पुरानी बात नहीं है, जब सुनक को बोरिस जॉनसन के बाद प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। इस धारणा को पिछले माह तब झटका लगा, जब पता चला कि उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति अपनी विदेशी नागरिकता के चलते केवल ब्रिटेन में हुई कमाई पर टैक्स देती हैं। अक्षता की इंफोसिस में 0.93 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत 69 करोड़ पाउंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साढ़े सात साल में उन्हें लाभांश के रूप में 5.4 करोड़ पाउंड मिले थे। विदेशी नागरिकता न होती तो उन्हें इस रकम पर 1.1 करोड़ पाउंड टैक्स जमा करना होता। अक्षता ने 2021 के लाभांश पर टैक्स देने की सहमति दी है।

नागरिकता पर विवाद में पति को निशाना बनाए जाने पर पिछले माह उन्होंने घोषणा की थी कि वह भारत समेत दुनिया में कहीं भी हुई कमाई पर ब्रिटेन में टैक्स देंगी। सुनक ने इस मामले में पत्नी का बचाव किया था। ब्रिटिश सरकार के मंत्रियों की स्वतंत्र आचार संहिता सलाहकार समिति ने भी इस मुद्दे पर उन्हें क्लीन चिट दी थी। एजेंसी

हिंदुजा बंधुओं ने लगाई छलांग
पिछले साल सूची में तीसरे स्थान पर रहे श्री और गोपीचंद हिंदुजा और उनके परिवार ने पहले स्थान पर फिर कब्जा कर लिया है। उनकी ज्यादातर कंपनियां भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। मुंबई के इंडसइंड बैंक, चेन्नई में मुख्यालय वाली वाहन निर्माता अशोक लेलैंड, आईटी क्षेत्र में सक्रिय हिंजुजा ग्लोबल सोल्यूशन आदि में परिवार की बड़ी हिस्सेदारी है। तीसरे स्थान पर भारत में जन्मे डेविड और सिमो बंधु हैं। उनकी संपत्ति 2200.26 करोड़ पाउंड आंकी गई है। दूसरे स्थान ब्रिटिश इन्वेंटर-आंत्रप्रिन्योर सर जेम्स डाइसन और परिवार है। उनकी संपत्ति 2300 पाउंड है। छठा स्थान भारतीय मूल के लक्ष्मीनिवास मित्तल का है। उनकी संपत्ति 1700 करोड़ पाउंड है। सूची के अन्य भारतीयों में मेटल उद्योगपति अनिल अग्रवाल 900 करोड़ के साथ 16वें, रिटेल कारोबारी मोहसिन और जुबेर इसा 39वें, प्रकाश लोहिया 41वें, सिमोन बॉबी और रॉबिन अरोड़ा 69वें स्थान पर हैं।


पहले 100 अमीरों में लॉर्ड स्वराज पॉल भी
पहले 100 अमीरों में प्रवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल, वर्षा और नवीन इंजीनियर संयुक्त रूप से 72वें स्थान पर हैं। इनके बाद बायोकॉन की संस्थापक किरन मजूमदार-शॉ और जॉन शॉ 75वें, होटल उद्यमी जसमिंदर सिंह और परिवार 99वें स्थान पर हैं। ब्रिटेन में 177 सुपर करोड़पति हैं। इनकी संयुक्त पूंजी पिछले साल से 5500 (9.4 प्रतिशत) बढ़कर 65,300 पाउंड पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed