फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Revenue of IT sector will increase by Moret han 5 Percent in current financial year 1.26 lakh people got jobs

IT sector: राजस्व चालू वित्त वर्ष में 5.1% बढ़ेगा, 1.26 लाख लोगों को मिलीं नौकरियां

Tue, 25 Feb 2025 05:30 AM IST
शिव शुक्ला एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2025 05:30 AM IST
सार

नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने सोमवार को ‘टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम’ में कहा, हमारे आसपास जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए यह आईटी क्षेत्र के लिए एक अच्छा परिणाम है। रोजगार के मोर्चे पर कहा, इस साल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 1.26 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं।

विज्ञापन
Revenue of IT sector will increase by Moret han 5 Percent in current financial year 1.26 lakh people got jobs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 में 5.1 फीसदी बढ़कर 282.6 अरब डॉलर पहुंच सकता है। 2025-26 में उद्योग का राजस्व 300 अरब डॉलर के पार पहुंचने की उम्मीद है, जो 2024-25 की तुलना में करीब छह फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार ने सोमवार को ‘टेक्नोलॉजी लीडरशिप फोरम’ में कहा, हमारे आसपास जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए यह आईटी क्षेत्र के लिए एक अच्छा परिणाम है। रोजगार के मोर्चे पर कहा, इस साल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 1.26 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं। इससे कार्यरत लोगों की संख्या बढ़कर 58 लाख पहुंच गई। वहीं, कंपनियों का घरेलू राजस्व सात फीसदी बढ़कर 58.2 अरब डॉलर पहुंच जाएगा। यह निर्यात राजस्व में 4.6 फीसदी वृद्धि से अधिक है। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग रिसर्च में सर्वाधिक वृद्धि संभव
पारंपरिक आईटी सेवा कंपनियों का राजस्व 2024-25 4.3 फीसदी बढ़कर 137.1 अरब डॉलर पहुंच जाएगा। बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग का राजस्व 4.7 फीसदी बढ़कर 54.6 अरब डॉलर हो जाएगा। इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास कंपनियों की राजस्व वृद्धि सबसे अधिक सात फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है और यह 55.6 अरब डॉलर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed