फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retirement Planning Life will be spent happily even after retirement, these measures will have to be taken

Retirement Planning: सेवानिवृत्ति के बाद भी खुशहाली में कटेगा जीवन, करने होंगे ये उपाय

Tue, 14 Nov 2023 07:42 AM IST
यशोधन शर्मा नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार
नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 07:42 AM IST
सार

ऐसे कई व्यापक संकेतक हैं, जिनका अनुसरण कर आप सेवानिवृत्ति की अपनी तैयारियों के प्रति आश्वस्त हो सकते हैं। ध्यान रखें...शादी करने या छुट्टी मनाने के लिए कर्ज उपलब्ध है। पर, सेवानिवृत्त होने के बाद आपको आसानी से कर्ज नहीं मिलेगा। यानी आप नौकरी के वर्षों में जो बचत या निवेश करते हैं, वही सेवानिवृत्ति के बाद आपकी मदद करेगा।

विज्ञापन
Retirement Planning Life will be spent happily even after retirement, these measures will have to be taken
रिटायरमेंट - फोटो : pixabay

विस्तार

अपनी संपत्तियों की सूची बनाएं...वित्तीय और अन्य संपत्तियों की सूची बनाएं ताकि यह जान सकें कि आपके पास क्या है। लॉकर में रखे सोने, घर के कीमती सामान, बैंक में जमा पैसे और अपने निवेश को सूचीबद्ध करना शुरुआती चरण है। अपने पास रखे सोने और आभूषणों का अनुमानित मूल्य पता करें। इससे यह जानकर खुशी महसूस कर सकते हैं कि आपके पास जो पैसे हैं, वे सेवानिवृत्ति के बाद आपके काम आएंगे।

विज्ञापन


बचत और निवेश की रणनीति बनाएं
यह अनुमान लगाना असंभव है कि सेवानिवृत्ति में आप कितने वर्षों तक जीवित रहेंगे। इसलिए, आपको अपनी जीवनशैली से समझौता किए बिना बचत व निवेश को काफी समय तक बनाए रखने की रणनीति की आवश्यकता है। इसका अर्थ यह नहीं कि सबकुछ बैंक में रखना होगा। रणनीति का मतलब है, आपने जो पैसे बैंक में जमा कर रखें या कहीं निवेश किया है, वह महंगाई की तुलना में अधिक दर से बढ़े। इसके अलावा, अपने मासिक और सालाना खर्चों का अनुमान लगाएं। इस तरह, आप जान सकते हैं कि पेंशन नहीं होने पर आपको एक निश्चित आय स्रोत बनाने के लिए कितनी राशि की जरूरत है।
विज्ञापन


कठोर फैसले लेने को तैयार रहें
सेवानिवृत्ति के बाद पैसे की तंगी से बचने के लिए अपने बड़े घर को बेचकर छोटे आवास में चले जाएं। बच्चों की अलग-अलग प्राथमिकताएं होती हैं, आपके लिए यह उम्मीद करना अनुचित है कि वे घर के साथ आपके भावनात्मक जुड़ाव को समझेंगे। सेवानिवृत्त होने के बाद भी आप बच्चों और पोते-पोतियों की मदद करना चाहेंगे, लेकिन यह तंभी संभव है, जब आपके पास पर्याप्त पैसा हो। अगर यह पैसा बच्चों को सौंप देते हैं तो आपका बहुत सारी रकम उनके पास फंस जाएगी, जिससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तभी आएगी मुश्किल
यह मत सोचिए कि सेवानिवृत्ति के बाद आपको अपनी जीवनशैली से समझौता करने की जरूरत है। यह मुश्किल तभी आएगी, जब आपने बहुत कम बचत की हो। सेवानिवृत्ति की एक आदर्श योजना अच्छी तरह से बनाई जा सकती है। पर्याप्त बचत और निवेश के दम पर आप सेवानिवृत्ति के बाद भी खुशहाल जीवन जी सकते हैं। फैसला लेने से पहले अपनी सेवानिवृत्ति की तैयारियों पर गहन विचार करें। यह जीवन का बहुत भावनात्मक व चुनौतीपूर्ण चरण है, जो अच्छी तैयारी होने पर आनंददायक हो सकता है।

नॉमिनी जरूरी, वसीयत बनाएं
सेवानिवृत्ति का समय करीब आने पर अपनी संपत्ति से उन चीजों को अलग करें, जिन्हें आप दान करना चाहते हैं, बच्चों को देना चाहते हैं या अपने लिए रखना चाहते हैं। ध्यान रखें...बच्चों के लिए सब कुछ छोड़ने के दिन लद गए हैं। खासकर, जब बच्चे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों। सुनिश्चित करें कि आपकी वित्तीय संपत्तियों (निवेश, बैंक और घर) में नॉमिनी का स्पष्ट उल्लेख हो। एक वसीयत बनाकर उसमें स्पष्ट रूप से यह तय करना अच्छा विचार है कि आप किसे क्या देना चाहते हैं। अगर लगता है कि आप इन चीजों का प्रबंधन और नियंत्रण कर सकते हैं तो जल्दबाजी में यह काम अपने आश्रितों को न सौंपें। वसीयत यह सुनिश्चित करने के लिए एक बैकअप प्लान है कि आपकी इच्छाएं पूरी हों।

व्यावहारिक बनें
वैसी गलतियां करने से बचें, जो कई लोग करते हैं। भारतीयों के पास घर के रूप में अत्यधिक तरल संपत्ति होना आम बात है। पर ध्यान रखें...भले ही आपके घर की कीमत बहुत अधिक हो, लेकिन जब आप इसमें रहते हैं तो यह आपको कोई पैसा नहीं देता। इसका अर्थ है, अगर सेवानिवृत्ति के बाद आपके पैसे खत्म हो जाते हैं, तो घर होने के बावजूद आपको गरीबी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, व्यावहारिक बनें। कठिनाइयों से मिले प्रिय घर में भी सेवानिवृत्ति के बाद बिना पैसे के रहना आरामदायक नहीं होगा।

  • बचत का मतलब सब कुछ बैंक में रखना नहीं है। यह जरूर देखें कि बचत पर रिटर्न महंगाई से अधिक हो
  • यह उम्मीद करना अनुचित है कि बच्चे घर के साथ आपके भावनात्मक जुड़ाव को समझेंगे
  • बड़े घर को बेचकर छोटे आवास में जाना अच्छा फैसला।


खर्च पर नियंत्रण जरूरी
सेवानिवृत्ति के शुरुआती वर्षों में बचत से जितना हो सके उतना कम निकालें। निवेश करना जारी रखते हैं तो तुरंत पैसे खत्म होने की चिंता न करें। सुनिश्चित करें कि खर्चों पर नियंत्रण रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed