फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail Investors Power Indian Stock Market Amid Global Volatility, Investment Hits 15-Month High

Stock Market: वैश्विक तनाव के बीच खुदरा निवेशकों का भरोसा बरकरार, 15 माह के उच्च स्तर पर पहुंचा निवेश

Sat, 21 Feb 2026 05:49 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 21 Feb 2026 05:49 AM IST
सार

एनएसई रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2026 में खुदरा निवेशकों ने सेकंडरी मार्केट में 16,944 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया, जो 15 माह का उच्च स्तर है। वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय शेयर बाजार को मजबूत समर्थन मिला है।

विज्ञापन
Retail Investors Power Indian Stock Market Amid Global Volatility, Investment Hits 15-Month High
जनवरी में 16,944 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में व्यक्तिगत खुदरा निवेशकों की भागीदारी और निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है। उतार-चढ़ाव के बावजूद जनवरी, 2026 में इन निवेशकों ने सेकंडरी मार्केट में रिकॉर्ड 16,944 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। यह अक्तूबर, 2024 के बाद से खुदरा निवेशकों की ओर से किया गया 15 माह में सर्वाधिक मासिक निवेश है।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुद्ध निवेश का यह आंकड़ा बताता है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और कई देशों में तनाव के बीच सेकंडरी मार्केट में व्यक्तिगत खुदरा निवेशकों की भागीदारी मजबूती से बढ़ रही है। इससे उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बाजार को समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि खुदरा निवेशकों की खरीदारी में मासिक आधार पर भी बड़ी तेजी दर्ज की गई है। इस खरीदारी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक सेकंडरी मार्केट में हुई निकासी को कम करने में अहम भूमिका निभाई है। नतीजतन, चालू वित्त वर्ष के दौरान सेकंडरी मार्केट से शुद्ध निकासी घटकर सिर्फ 687 करोड़ रुपये रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी मार्केट के साथ 40,685 करोड़ का निवेश
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर प्राइमरी मार्केट के आंकड़ों को भी शामिल करें, तो व्यक्तिगत खुदरा निवेशकों का चालू वित्त वर्ष में अब तक शुद्ध निवेश 40,685 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसमें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसमें खुदरा निवेशकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि सेकंडरी मार्केट की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव के बावजूद खुदरा निवेशकों का इक्विटी बाजार के प्रति आकर्षण बना हुआ है। 

निवेशकों ने पैसा लगाने में सतर्क रुख अपनाया
गतिविधियों में बीच-बीच बढ़ोतरी के बावजूद प्राइमरी मार्केट एलोकेशन समेत कुल खुदरा निवेश बीते वित्त वर्ष 2024-25 के 1.59 लाख करोड़ से काफी कम रहा है। इस रुझान से पता चलता है कि व्यक्तिगत खुदरा निवेशकों ने बाजार में अपेक्षाकृत स्थिरता के समय ही पैसा लगाना जारी रखा है। साथ ही, पिछले साल की तुलना में भागीदारी बढ़ाने में ज्यादा सावधानी बरती है।


बड़ी गिरावट से उबरा बाजार सेंसेक्स में 316 अंक की तेजी
घरेलू शेयर बाजार एक दिन पहले की बड़ी गिरावट से उबरते हुए शुक्रवार को बढ़त में बंद हुए। बैंकिंग एवं धातु शेयरों में खरीदारी, व्यापार समझौते में प्रगति को लेकर आशावाद के साथ पैक्स सिलिका में भारत की भागीदारी की खबरों से बाजार को समर्थन मिला।

  • सेंसेक्स 316.57 अंक उछलकर 82,814.71 पर बंद हुआ। दिन में यह 633.94 अंक तक उछल गया था। निफ्टी 116.90 अंक चढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ। 
  • सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 1.89 लाख करोड़ बढ़ गई। सेंसेक्स के 30 में 22 शेयर बढ़त में रहे। एनटीपीसी सर्वाधिक 2.73 फीसदी लाभ में बंद हुआ। 
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 934.61 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed