फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation is expected to fall to 1.69%; impact of lower food prices will be visible

Inflation: मिलेगी राहत...खुदरा महंगाई घटकर 1.69 फीसदी पर आने की उम्मीद; खाद्य कीमतों में कमी का दिखेगा असर

Thu, 09 Oct 2025 02:08 AM IST
शिव शुक्ला अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 09 Oct 2025 02:08 AM IST
सार

सितंबर में खाद्य पदार्थों की कीमतों में मासिक आधार पर 0.3 प्रतिशत कमी आने का अनुमान है। यह मुख्यतः सब्जियों व फलों की कीमतों में सुधार के कारण है। इससे पहले तीन महीनों तक खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं थीं।

विज्ञापन
Retail inflation is expected to fall to 1.69%; impact of lower food prices will be visible
खुदरा महंगाई दर - फोटो : PTI

विस्तार

खुदरा महंगाई में राहत जारी रहने की उम्मीद है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के मुताबिक, सितंबर की खुदरा महंगाई घटकर 1.61 फीसदी रह सकती है। अगस्त में 2.07 फीसदी थी। ये दोनों आंकड़े पिछले 8 वर्षों के निचला स्तर पर हैं। खाद्य कीमतों में लगातार कमी से ऐसा हो रहा है। हालांकि, गैर खाद्य कीमतें चिंता बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन


अगस्त से पहले लगातार 9 महीने तक खुदरा महंगाई घटी थी। हालांकि, अगस्त में यह बढ़कर 2.07 फीसदी पर पहुंच गई थी। जुलाई में 1.55 फीसदी पर थी। सीएमआईई के मुताबिक, सितंबर के आंकड़े मुद्रास्फीति को नवंबर, 2024 से चली आ रही मंदी की राह पर वापस ला देंगे। मुख्य मुद्रास्फीति में अनुमानित गिरावट खाद्य कीमतों में क्रमिक कमी के कारण होगी। कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से सितंबर में गैर-खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना थी। हालांकि, खाद्य कीमतों में गिरावट ने इसकी आंशिक भरपाई कर दी।
विज्ञापन


सितंबर में खाद्य पदार्थों की कीमतों में मासिक आधार पर 0.3 प्रतिशत कमी आने का अनुमान है। यह मुख्यतः सब्जियों व फलों की कीमतों में सुधार के कारण है। इससे पहले तीन महीनों तक खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं थीं। मई और अगस्त के बीच सब्जियों के भाव लगातार बढ़े। फिर भी, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कम रहे। अगस्त में कीमतें 15.9 प्रतिशत बढ़ीं लेकिन सितंबर में कम हो गईं। इसका मुख्य कारण टमाटर की आवक में वृद्धि था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टमाटर की कीमत 53 से घटकर 42 रुपये
टमाटर अगस्त के 53 रुपये से गिरकर सितंबर में 42 रुपये किलो हो गया। प्याज और आलू जैसी अन्य प्रमुख सब्जियों के भी दाम घटे हैं। इससे सब्जियों की कीमतों में 21 प्रतिशत की कमी आई होगी। सेब की ताजा आवक से फलों के भाव घटे हैं। अगस्त में इसकी महंगाई दर 11 फीसदी रही जो सितंबर में 10 फीसदी रह सकती है।
 
तेल और वसा के भी दाम घटे

तेल और वसा के दाम 21.2 फीसदी से घटकर 18.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सितंबर में लगातार ग्यारहवें महीने दालों की कीमतों में गिरावट रही। हालांकि, गति धीमी पड़ गई है। दालों व अन्य उत्पादों की कीमतों में 15.2 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। अगस्त में यह 14.5 प्रतिशत थी।

 
सितंबर में ऐसे घटीं और बढ़ीं कीमतें

  • अनाज और अन्य उत्पाद : 46 महीनों के निचले स्तर 2.3 प्रतिशत का अनुमान।
  • सोना : अगस्त के मुकाबले 9.9 प्रतिशत की वृद्धि
  • चांदी : अगस्त के मुकाबले 13.4 प्रतिशत की वृद्धि

 बैंक ऑफ बड़ौदा का अनुमान 1.2 फीसदी
बैंक ऑफ बड़ौदा का अनुमान है कि सितंबर में महंगाई दर 1.2 फीसदी रहेगी। टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में गिरावट से ऐसा होगा। 2025-26 में शीर्ष वस्तुओं की मजबूत आवक के आंकड़े कुल मिलाकर 10.3 प्रतिशत बढ़े हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में 15.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 2025-26 में खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक के अनुमान से कम रहेगी। केंद्रीय बैंक का अनुमान तीन फीसदी से ऊपर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed