फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation falls for the second consecutive month, hopes of reduction in interest rates increase

Retail Inflation: खुदरा महंगाई में लगातार दूसरे माह गिरावट, ब्याज दर घटने की उम्मीद बढ़ी; मटर ने छुआ आसमान

Tue, 14 Jan 2025 05:24 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 05:24 AM IST
सार

नवंबर में यह घटकर 5.48 फीसदी एवं दिसंबर में और कम होकर 5.22 फीसदी रह गई। खुदरा महंगाई में नरमी से आरबीआई फरवरी की शुरुआत में होने वाली अगली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दरों में कटौती पर विचार कर सकता है।

विज्ञापन
Retail inflation falls for the second consecutive month, hopes of reduction in interest rates increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सब्जियों और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें कम होने से खुदरा महंगाई दिसंबर, 2024 में लगातार दूसरे महीने घटी है। सितंबर में खुदरा महंगाई 5.49 फीसदी रही थी, जो अक्तूबर में बढ़कर 6.21 फीसदी पर पहुंच गई। इसके बाद नवंबर में यह घटकर 5.48 फीसदी एवं दिसंबर में और कम होकर 5.22 फीसदी रह गई। खुदरा महंगाई में नरमी से आरबीआई फरवरी की शुरुआत में होने वाली अगली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दरों में कटौती पर विचार कर सकता है। रेपो दर करीब दो साल से 6.50 फीसदी पर स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


6.50% पर स्थिर बनी हुई है रेपो दर दो साल से
राज्य दर (%)
दिल्ली 2.51%
तेलंगाना 3.14%
महाराष्ट्र 4.20%
आंध्र प्रदेश 4.34%
राजस्थान 4.44%
हिमाचल प्रदेश 4.97%
पंजाब 5.06%
हरियाणा 6.08%
उत्तर प्रदेश 6.26%

सब्जियों समेत ये उत्पाद सस्ते
वस्तुएं नवंबर (%) दिसंबर (%)
सब्जियां 29.33% 26.56%
अनाज 6.88% 6.51%
दूध 2.85% 2.80%
दाल 5.41% 3.83%
चीनी 1.31% 0.31%
फूड-बेवरेजेज 8.20% 7.69%
कपड़ा-फुटवियर 2.75% 2.74%
हाउसिंग 2.87% 2.71%
पर्सनल केयर 10.42% 9.70%

गांवों और शहरों में घटी दर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक, पिछले माह गांवों और शहरों में खुदरा महंगाई घटी है। ग्रामीण महंगाई घटकर 5.76 फीसदी रह गई, जो नवंबर 5.95 फीसदी रही थी। शहरी महंगाई 4.89 फीसदी से कम होकर 4.58 फीसदी रह गई।  
विज्ञापन


मटर की महंगाई सबसे अधिक बढ़ी
दिसंबर में सालाना आधार पर सबसे अधिक महंगाई मटर (89.12 फीसदी), आलू (68.23%), लहसुन (58.17 फीसदी), नारियल तेल (45.41%) और फूलगोभी (39.42%) में दर्ज की गईं। जीरा, अदरक, सूखी मिर्च व घरेलू रसोई गैस में सबसे कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed