फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation expected to be less than 4% after five months, food inflation expected to decline in February

Report: पांच माह बाद खुदरा महंगाई दर 4% से कम रहने के आसार, फरवरी में खाद्य महंगाई दर में गिरावट की उम्मीद

Sat, 08 Mar 2025 05:49 AM IST
शिव शुक्ला अजीत सिंह
अजीत सिंह Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 08 Mar 2025 05:49 AM IST
सार

सब्जियों की कीमतें मासिक आधार पर नौ प्रतिशत घट सकती है, जो लगातार चौथे महीने कीमतों में गिरावट का संकेत है। फरवरी में टमाटर की औसत कीमत 23 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके दाम में 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
Retail inflation expected to be less than 4% after five months, food inflation expected to decline in February
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार आरबीआई के दायरे से ऊपर बनी रहने वाली खुदरा महंगाई दर पांच महीने में पहली बार चार फीसदी से नीचे आ सकती है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के मुताबिक, फरवरी 2025 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) गिरकर 3.81 प्रतिशत पर आने की संभावना है। जनवरी में यह 4.31 और पिछले साल अगस्त में 3.65 फीसदी पर रही थी।

विज्ञापन


सीएमआईई के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अब तक औसत खुदरा महंगाई 4.87 प्रतिशत रही है। इस बार खाद्य कीमतों में गिरावट का कारण कीमतों में प्रभावी रूप से कमी आना है। सब्जियों की कीमतों में सर्दियों में सुधार और दालों की कीमतों में लगातार नरमी से मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने में मदद मिली है। लेकिन, सोने की कीमतों में मजबूती के कारण मुख्य महंगाई में बढ़ोतरी का अनुमान है। फरवरी 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति जनवरी के छह प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत पर आने की संभावना है। यह मई, 2023 के बाद से सबसे कम होगी। मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ाने वाली सब्जियों की कीमतें तेजी से गिरी हैं। इससे खाद्य मुद्रास्फीति को बहुत राहत मिली है। अनुमान है कि फरवरी में सब्जियों की महंगाई दर घटकर 1.4 प्रतिशत रह गई है, जो जनवरी के 11.4 प्रतिशत से काफी कम है। अप्रैल, 2024 से जनवरी, 2025 के बीच सब्जियों की औसत महंगाई दर 24 प्रतिशत तक रही।
विज्ञापन


मासिक आधार पर सब्जियां 9% सस्ती
आंकड़ों में कहा गया है कि सब्जियों की कीमतें मासिक आधार पर नौ प्रतिशत घट सकती है, जो लगातार चौथे महीने कीमतों में गिरावट का संकेत है। फरवरी में टमाटर की औसत कीमत 23 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके दाम में 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आने की संभावना है। फरवरी में प्याज और आलू की कीमतें क्रमश: 36 रुपये प्रति किलोग्राम और 26 रुपये प्रति किलोग्राम थीं। हालांकि ये कीमतें अभी भी एक साल पहले के स्तर से ऊपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहसुन, अदरक की कीमतें भी गिरीं
लहसुन, अदरक, गोभी, फूलगोभी, बैंगन और भिंडी जैसी अन्य सब्जियों की कीमतों में भी कमी आई है। दालों ने भी खाद्य मुद्रास्फीति को कम करने में मदद की। फरवरी में अरहर में 7.2% की मासिक गिरावट देखी गई। अनाज और उत्पादों में मुद्रास्फीति फरवरी में घटकर 5.9% रही। जनवरी में 6.2% थी। गेहूं की कीमतों में वृद्धि जारी रही, हालांकि यह कमजोर रही।

मसाले, चीनी और तेल अभी भी ऊंचे दाम पर
फल, मसाले, चीनी, तेल और वसा एवं दूध और अन्य उत्पादों के दाम बढ़ने की संभावना है। फल, तेल और वसा दो अंकों में महंगे हो सकते हैं। फलों में मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 14.5 प्रतिशत होने का अनुमान है।


बैंक ऑफ बड़ौदा का अनुमान 4.1 फीसदी
बैंक ऑफ बड़ौदा का अनुमान है कि फरवरी में खुदरा महंगाई 4.1 फीसदी रह सकती है। हालांकि, इसने कहा है कि वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतें, टैरिफ की नीतियां और असामान्य गर्मी से महंगाई को कम करने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed