फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail inflation dips marginally to 6.44 pc in February against 6.52 pc in January: Govt data

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर में मामूली गिरावट, 6.52% से घटकर फरवरी में 6.44% पर पहुंची

Mon, 13 Mar 2023 06:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 13 Mar 2023 06:14 PM IST
सार

Retail Inflation: खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में  5.95 प्रतिशत रही जो जनवरी के छह प्रतिशत से कम है। नवंबर और दिसंबर महीने को छोड़कर खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2022 से आरबीआई के ऊपरी सहिष्णुता स्तर 6 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।

विज्ञापन
Retail inflation dips marginally to 6.44 pc in February against 6.52 pc in January: Govt data
Retail Inflation - फोटो : Istock

विस्तार

महंगाई के मोर्चे पर मामूली राहत मिली है। फरवरी में खुदरा महंगाई दर गिरकर 6.44 फीसदी रही है। फरवरी 2022 में यह 6.07 फीसदी रही थी। जनवरी में तीन महीनों के उच्च स्तर 6.52 फीसदी और दिसंबर 2022 में 5.72 फीसदी पर रही थी। हालांकि, महंगाई दर अभी भी आरबीआई के 6 फीसदी के उच्च स्तर के दायरे से ऊपर है। इस तरह लगातार दूसरे महीने खुदरा महंगाई आरबीआई के दायरे से बाहर रही है। इसे देखते हुआ आरबीआई रेपो रेट को बढ़ाकर सात वर्षों के उच्चतम स्तर तक पहुंचा सकता है। खुदरा महंगाई नवंबर 2022 में 5.88 फीसदी थी।

विज्ञापन


सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में खाद्य महंगाई 5.94 फीसदी पर रही। जनवरी में यह 5.95% थी। कुल उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में खाद्य बास्केट का 39.06 फीसदी हिस्सा होता है। खाने-पीने के सामान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं दाल-चावल और सब्जियों की कीमतों में थोड़ी कमी आई है, जिसके चलते महंगाई दर में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन


अगले महीने से कर्ज लेना हो सकता है और महंगा
अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कुछ तिमाहियों तक महंगाई ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है। लेकिन इसके कम होने की रफ्तार धीमी रहेगी। पिछले साल डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट का असर भी महंगाई पर दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में ये वस्तुएं हुईं सस्ती

  • खाद्य पदार्थ      
  • सब्जियां     
  • ईंधन, बिजली        
  • हाउसिंग      
  • दालें    

बढ़ सकती हैं ब्याज दरें
पिछले दो महीनों से बढ़ी हुई खुदरा महंगाई आरबीआई को ब्याज दरें बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगी। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 अप्रैल को होनी है। इसमें लगातार सातवीं बार ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। आरबीआई ने मई 2022 से ब्याज दरों में 2.5 फीसदी का इजाफा किया है। डीबीएस ग्रुप रिसर्च ने कहा कि रिजर्व बैंक अगले महीने अपनी द्विमासिक नीति समीक्षा में दरों में 0.25% की वृद्धि कर सकता है।



रिजर्व बैंक ने 2022-23 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जबकि जनवरी-दिसंबर तिमाही में यह 5.7 प्रतिशत रहेगी। सरकार ने केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि खुदरा मुद्रास्फीति दोनों तरफ दो प्रतिशत के मार्जिन के साथ चार प्रतिशत पर बनी रहे। बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए आरबीआई ने पिछले साल मई से ब्याज दरों में 250 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। फरवरी में नीतिगत दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी के साथ बेंचमार्क नीतिगत दर (Repo Rate) 6.50 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed