फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Resignation: Kumar Mangalam Birla steps down as chairman of Vodafone Idea, the company is in debt crisis

इस्तीफा : कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडाफोन आइडिया का चेयरमैन पद छोड़ा, कर्ज संकट में फंसी है कंपनी

Wed, 04 Aug 2021 07:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 04 Aug 2021 07:52 PM IST
सार

देश के अग्रणी उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडाफोन आइडिया के गैर कार्यकारी चेयरमैन व निदेशक का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह हिमांशु कंपानिया को गैर कार्यकारी चेयरमैन बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
Resignation: Kumar Mangalam Birla steps down as chairman of Vodafone Idea, the company is in debt crisis
कुमार मंगलम बिड़ला - फोटो : amar ujala

विस्तार

ख्यात उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने कर्ज के दलदल में फंसी वोडाफोन आइडिया के गैर कार्यकारी निदेशक व गैर कार्यकारी चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी के निदेशक मंडल ने उनका आग्रह मंजूर करते हुए इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन


इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने टेलीकॉम क्षेत्र के पुरानी खिलाड़ी हिमांशु कपानिया को गैर कार्यकारी चेयरमैन चुना है। वोडाफोन आइडिया ने सेबी व स्टॉक एक्सचेंजोें को भेजी सूचना में कहा है कि वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने आज कुमार मंगलम बिड़ला का गैर कार्यकारी निदेशक व गैर कार्यकारी चेयरमैन पद से इस्तीफे का आग्रह मंजूर कर लिया। यह 4 अगस्त 2021 से प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि बिड़ला का इस्तीफा मंजूर करने के साथ ही बोर्ड ने हिमांशु कपानिया को कंपनी के मौजूदा गैर कार्यकारी निदेशक को गैर कार्यकारी चेयरमैन चुना है। कपानिया आदित्य बिड़ला समूह द्वारा मनोनीत हैं। उन्हें दूरसंचार क्षेत्र का 25 साल का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिड़ला ने सरकार से की है हिस्सेदारी छोड़ने पेशकश
बता दें, इससे पूर्व कुमार मंगलम बिड़ला कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के अस्तित्व को बचाने के लिए वोडाफोन आइडिया में अपनी प्रमोटर हिस्सेदारी छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। बिड़ला ने गत दिनों कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र में कहा कि वे किसी भी सरकारी या घरेलू वित्तीय कंपनी को अपनी हिस्सेदारी देने को तैयार हैं। 

मालूम हो कि कुमार मंगलम बिड़ला वोडाफोन इंडिया के प्रमोटर और चेयरमैन हैं। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) करीब 24,000 करोड़ रुपये है।कुमार मंगलम की कंपनी में 27 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन पीएलसी में उनकी 44 फीसदी हिस्सेदारी है। वोडाफोन इंडिया पर करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। 


खतरे में वोडाफोन आइडिया को वजूद
बिड़ला ने अपने पत्र में कहा कि अगर सरकार किसी अन्य कंपनी को इसे चलाने में सक्षम समझती है, तो वे उस कंपनी को भी अपनी हिस्सेदारी देने के लिए तैयार हैं। विदेशी निवेशकों में भरोसा जगाने के लिए सरकार को कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि अगर सरकार ने जल्द ही जरूरी कदम नहीं उठाए, तो वोडाफोन आइडिया को वजूद खतरे में पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed