फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reshuffle: Tarun Khulve appointed CEO of Jindal Stainless Limited, CFO of Udaan leaves the company

Reshuffle: तरुण खुल्वे जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के सीईओ नियुक्त, उड़ान के सीएफओ ने छोड़ी कंपनी

Mon, 22 Jan 2024 04:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 22 Jan 2024 04:35 PM IST
सार

JSL New CEO: जेएसएल के निदेशक मंडल ने तरुण खुल्बे को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक के रूप में पदोन्नत करने को मंजूरी दे दी है। वह मई 2018 से कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।" कंपनी ने कहा कि वह सीईओ के अलावा इस पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
Reshuffle: Tarun Khulve appointed CEO of Jindal Stainless Limited, CFO of Udaan leaves the company
जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड - फोटो : Social Media

विस्तार

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने पूर्णकालिक निदेशक तरुण खुल्बे को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि पिछले सप्ताह कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया। वहीं, बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान के मुख्य वित्तीय अधिकारी आदित्य पांडे तीन साल के कार्यकाल के बाद कंपनी से अलग हो रहे हैं।

विज्ञापन


बयान के अनुसार, ''निदेशक मंडल ने तरुण खुल्बे को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक के रूप में पदोन्नत करने को मंजूरी दे दी है। वह मई 2018 से कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।" कंपनी ने कहा कि वह सीईओ के अलावा इस पद पर बने रहेंगे। खुल्बे के पास व्यवसाय विकास, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, लोगों की प्रथाओं और आईटी सक्षमता में लगभग 35 वर्षों का उद्योग अनुभव है। कंपनी ने कहा, "दीर्घकालिक व्यापार रणनीतियों को तैयार करने और संचालन और बिक्री के सभी पहलुओं को मजबूत करने में उनका अनुभव सराहनीय रहा है।
विज्ञापन


ऐसे समय में जब कंपनी अपने अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम लिंकेज का विस्तार और परिपक्वता कर रही है, खुल्बे का संचालन हमारी विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।" खुल्बे अक्तूबर 2004 में हरियाणा के हिसार में कोल्ड रोलिंग मिलों के महाप्रबंधक के रूप में जेएसएल में शामिल हुए थे। ओ पी जिंदल समूह का हिस्सा जिंदल स्टेनलेस भारत का सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील निर्माता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान के सीएफओ ने कंपनी छोड़ी

बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान के मुख्य वित्तीय अधिकारी आदित्य पांडे तीन साल के कार्यकाल के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान के मुख्य वित्तीय अधिकारी आदित्य पांडे तीन साल के कार्यकाल के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। कंपनी ने अन्य वरिष्ठ स्तर के संगठनात्मक परिवर्तनों की भी घोषणा की, जिसके तहत समूह के वित्त नियंत्रक किरण थडिमारी को कार्यकारी प्रबंधन टीम में पदोन्नत किया गया। थडिमारी के पास ट्रेजरी संचालन, कॉर्पोरेट वित्त और कॉर्पोरेट ऑडिट को संभालने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, और वे सीईओ को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed