फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Repo Rate: The very next day after the increase in the repo rate, the bank loan became expensive

Repo Rate: रेपो रेट बढ़ने के अगले ही दिन बैंक लोन हुआ महंगा, इन बैंकों ने लिया फैसला

Sat, 06 Aug 2022 01:36 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 06 Aug 2022 01:36 PM IST
सार

आईसीआईसीआई बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि बैंक ने अपना एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (IEBLR) में इजाफा करते हुए इसे रेपो रेट के अनुरुप कर दिया है। बैंक ने कहा है कि आईबीएलआर को बढ़ाकर 9.10% कर दिया गया है।

विज्ञापन
Repo Rate: The very next day after the increase in the repo rate, the bank loan became expensive
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के अगले ही बाजार पर इसका असर दिखने लगा है। आरबीआई ने शुक्रवार को रेपो रेट 4.9 अंकों से बढ़ाकर 5.4 अंक कर दिया था। उसके अगले ही दिन देश के निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने लोन पर ब्याज देरों को बढ़ाने का फैसला ले लियाहै। आईसीआईसीआई बैंक के अलावे पंजाब नेशनल बैंक ने भी कर्ज की दर बढाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि बैंक ने अपना एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (IEBLR) में इजाफा करते हुए इसे रेपो रेट के अनुरुप कर दिया है। बैंक ने कहा है कि आईबीएलआर को बढ़ाकर 9.10% कर दिया गया है। नई दरों को पांच अगस्त से लागू किया जाना है। 

विज्ञापन

वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने भी रेपो रेट बढ़ने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। बता दें की इबीएलआर रेट वह दर है जिससे कम दर पर बैंक किसी भी तरह का लोन नहीं देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंबाज नेशनल बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क, रेपो लिंक्उ लेंडिंग रेट को बढ़ाकर 7.9% कर दिया है। पीएनबी ने अपनी नियामक फाइलिंग के दौरान जानकारी दी है कि उसने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को .50% बढ़ाकर इसे 7.90% प्रतिशत कर दिया है। पीएनबी ने नई दरों को आठ अगस्त से लागू करने की जानकारी दी है। 

रेपो रेट बढ़ाने के पीछे आरबीआई ने दिया ये तर्क 

माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक ने हाल के दिनों में लगातार बढ़ रही महंगाई से निपटने के लिए रेट में इजाफा करने का  फैसला लिया है। देश में खुदरा महंगाई दर 7% से ऊपर बनी हुई है जो आरबीआई के अनुमानित स्तर 6% से ज्यादा है। पिछले महीनों के दौरान खुदरा महंगाई दर आरबीआई के अनुमानि स्तर से ऊपर  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed