फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance will setup a 400 beds COVID Care facility in Jamnagar

कोरोना मरीजों के लिए रिलायंस फाउंडेशन की पहल, जामनगर में 1000 बेड्स का निशुल्क करेगा संचालन

Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
सार

रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई के बाद अब जामनगर में निशुल्क1000 कोविड बेड्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी और सुविधाओं को स्थापित करने और चलाने की पूरी लागत रिलायंस द्वारा वहन की जाएगी।

विज्ञापन
Reliance will setup a 400 beds COVID Care facility in Jamnagar
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिलायंस फाउंडेशन ने मरीजों को बेहतर इलाज देने की अपनी मुहिम तेज कर दी है। फाउंडेशन ने मुंबई के बाद अब जामनगर में निशुल्क1000 कोविड बेड्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी और सुविधाओं को स्थापित करने और चलाने की पूरी लागत रिलायंस द्वारा वहन की जाएगी। इसके अलावा रिलायंस फाउंडेशन एक सप्ताह के भीतर जामनगर में गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी 400 कोरोना बेड संचालित करेगा साथ ही संस्था द्वारा शहर के एक अन्य स्थान पर 600 कोरोना बेड की सुविधा चालू की जाएगी।

विज्ञापन


मुंबई में 875 कोरोना बेड्स का संचालन
रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में भी 875 कोविड बेड्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। मुंबई में वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इडिया में कोविड मरीजों के लिए बनाई गई 550 बिस्तरों वाली कोविड यूनिट को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल एक मई से संभाल लेगा। यहां 100 बिस्तरों वाला आईसीयू भी तैयार किया जा रहा है। 15 मई से यहां गंभीर मरीजों को दाखिला मिलने लगेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों के लिए 100 बेड, मुंबई के बीकेसी में, ट्रायडेंट होटल में तैयार किए जा रहे हैं। देश का पहला कोविड अस्पताल भी रिलायंस फाउंडेशन के डॉक्टर्स ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में तैयार किया था। यहां 100 मरीजों की देखरेख फाउंडेशन कर रहा था। इसकी क्षमता में भी इजाफा किया जा रहा है। 45 आईसीयू बेड समेत अब यहां कुल 125 मरीजों का इलाज रिलायंस फाउंडेशन के जिम्मे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed