फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance sold stake in Asian Paints, SBI Mutual Fund bought it

Asian Paints: रिलायंस ने एशियन पेंट्स में 3.64% हिस्सेदारी बेची, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खरीदी

Thu, 12 Jun 2025 07:49 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने एशियन पेंट्स में 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। वहीं दूसरी ओर, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इन शेयरों को 7,703 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इस लेनेदेन से घरेलू बाजार में एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.73 प्रतिशत का उछाल आया।
 

विज्ञापन
Reliance sold  stake in Asian Paints, SBI Mutual Fund bought it
रिलायंस के नतीजे जारी - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को एशियन पेंट्स में अपनी 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए करीब 3.50 कोड़ रुपये में बेच दी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार, रिलायंस ने यह डिल अपनी सहयोगी कंपनी सिद्धांत कमर्शियल्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए की। 
विज्ञापन

सिद्धांत कॉमर्शियल्स के शेयर घटकर हुए 1.21 प्रतिशत

इन शेयरों को औसतन 2,201 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचा गए। इससे कुल डील की कीमत 7,703.50 करोड़ रुपये रही। इस बिक्री के बाद एशियन पेंट्स में सिद्धांत कॉमर्शियल्स की हिस्सेदारी 4.90% से घटकर 1.26% रह गई।
विज्ञापन

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने शेयरों को 7,703 करोड़ रुपये में खरीदा

दूसरी ओर एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार लेनेदेन के जरिये एशियन पेंट्स के 7,703 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस खरिदारी के बाद एशियन पेंट्स में एसबीआई म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 1.51 प्रतिशत से बढ़कर 5.15 प्रतिशत हो गई। इस लेनेदेन से घरेलू बाजार में एशियन पेंट्स के शेयरों में उछाल आया। निफ्टी पर एशियन पेंट्स का शेयर 0.73 प्रतिशत बढ़कर 2,225 रुपये पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed