फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RELIANCE RAISES OVER Rs 168,818 CRORE IN JUST 58 DAYS

58 दिनों में 168818 करोड़ जुटाकर रिलायंस इंडस्ट्रीज लक्ष्य से पहले हुई ऋणमुक्त

Fri, 19 Jun 2020 10:17 AM IST
प्रदीप पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 19 Jun 2020 10:17 AM IST
सार

  • जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़े वैश्विक निवेशकों ने कुल 1,15,693.95 करोड़ रुपये निवेश किया
  • राइट्स इश्यू से रिलायंस ने जुटाए 53,124.20 करोड़ रुपये

विज्ञापन
RELIANCE RAISES OVER Rs 168,818 CRORE IN JUST 58 DAYS
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिकॉर्ड कायम करते हुए मात्र 58 दिनों की छोटी सी अवधि में 1,68,818 करोड़ रुपये जुटा लिए। इस अवधि में रिलायंस की सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स में वैश्विक निवेशकों की तरफ से 1,15,693.95 करोड़ रु का निवेश आया। वहीं रिलायंस ने राइट्स इश्यू के माध्यम से 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाए।  

विज्ञापन


कब कितना हुआ निवेश?
 
तारीख  निवेश (करोड़ रुपये में)
22 अप्रैल 2020 43573.72
4 मई 2020 5655.75
8 मई 2020 11367
17 मई 2020 6598.38
22 मई 2020 11367
5 जून 2020 9093.60
5 जून 2020 4546.80
7 जून 2020 5683.50
13 जून 2020 4546.80
13 जून 2020 1894.80
18 जून 2020 11367
कुल निवेश 168818

भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास के लिए अभूतपूर्व
इतने कम समय में विश्व स्तर पर इतनी पूंजी जुटाना एक रिकॉर्ड है। भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास के लिए भी यह अभूतपूर्व हैं। महत्वपूर्ण यह है कि फंड जुटाने का यह लक्ष्य कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए वैश्विक लॉकडाउन के बीच हासिल किया गया। 
विज्ञापन


कुल 1,75,000 करोड़ रुपये का हासिल किया फंड
पेट्रो-रिटेल क्षेत्र में बीपी के साथ हुए समझौते को भी इसमें जोड़ लें तो रिलायंस ने कुल 1,75,000 करोड़ रुपये से अधिक का फंड हासिल कर लिया है। 31 मार्च 2020 को कंपनी का नेट कर्ज 1,61,035 करोड़ रुपये था। इस इंवेस्टमेंट और राइट्स इश्यू के बाद कंपनी पूरी तरप ऋण मुक्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


58 दिनों से जारी है जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला
जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला पिछले 58 दिनों से जारी है। निवेशक जियो प्लेटफॉर्म्स में 24.70% इक्विटी के लिए 1,15,693.95 लाख करोड़ का निवेश कर चुके हैं। गुरूवार को PIF  ने 2.32 फीसदी इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपयेके निवेश की घोषणा की थी। जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के इस चरण में  PIF अंतिम निवेशक था। 

1.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था राइट्स इश्यू
आरआईएल राइट्स इश्यू 1.59 गुना सब्सक्राइब किया गया था। यह पिछले दस वर्षों में एक गैर-वित्तीय संस्था द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू था। 12 अगस्त 2019 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 42 वें एजीएम में मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को 31 मार्च 2021 से पहले रिलायंस को ऋणमुक्त करने का आश्वासन दिया था

मुकेश अंबानी ने जताई प्रसन्नता
कर्ज मुक्त होने की उपलब्धि पर आभार व्यक्त करते हुए मुकेश अंबानी ने आज कहा, “31 मार्च 2021 के लक्ष्य से पहले रिलायंस को ऋण मुक्त करने का शेयरधारकों से किया अपना वादा पूरा करने पर आज मैं बेहद प्रसन्न हूं। हमारे शेयरधारकों और अन्य सभी हितधारकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारे DNA में है। इसलिए रिलायंस के ऋण-मुक्त कंपनी बनने के गर्व भरे अवसर पर, मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपने स्वर्णिम दशक में रिलायंस और भी अधिक महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्य स्थापित करेगा और उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमारे संस्थापक धीरूभाई अंबानी के उस दृष्टिकोण को पूरी तरह अपनाएगा जो भारत की समृद्धि और समावेशी विकास में हमारे योगदान को लगातार बढ़ाने का है। ”


निवेशकों से फंड जुटाने का लक्ष्य हुआ पूरा
मुकेश अंबानी ने आगे कहा: “पिछले कुछ हफ्तों से हम जियो में निवेश के लिए वैश्विक वित्तीय निवेशक समुदाय की अभूतपूर्व दिलचस्पी से अभिभूत हैं। वित्तीय निवेशकों से फंड जुटाने का लक्ष्य पूरा हो गया है। हम अपने महत्वपूर्ण निवेशकों के समूह का हृदय से धन्यवाद करते हैं और गर्मजोशी से जियो प्लेटफॉर्म्स में उनका स्वागत करते हैं। मैं सभी खुदरा और घरेलू व विदेशी संस्थागत निवेशकों का राइट्स इश्यू में भारी एवं रिकॉर्ड भागीदारी के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed