फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance Industries becomes first Indian stock to cross Rs 20 lakh crore market cap

RIL: 20 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी रिलायंस, शेयर 52 हफ्तों के हाई पर

Tue, 13 Feb 2024 12:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 13 Feb 2024 12:22 PM IST
सार

Reliance Industries Limited: मंगलवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.89% तक बढ़कर 52-सप्ताह के उच्च स्तर 2957.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दो सप्ताह में ही शेयर का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है।

विज्ञापन
Reliance Industries becomes first Indian stock to cross Rs 20 lakh crore market cap
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - फोटो : फाइल

विस्तार

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण का लक्ष्य पार करने वाली पहली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी बन गई। मंगलवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.89% तक बढ़कर 52-सप्ताह के उच्च स्तर 2957.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दो सप्ताह में ही शेयर का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। 29 जनवरी को यह 19 लाख करोड़ रुपये के स्तर को छू गया था। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक, भारत के सबसे मूल्यवान स्टॉक की कीमत लगभग 14% बढ़ गई है।

विज्ञापन


रिलायंस के मार्केट कैप में हुई हालिया बढ़ोत्तरी से इसके मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति केवल 2024 में ही 12.5 अरब डॉलर बढ़कर 109 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार वे सबसे अमीर भारतीय हैं और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मुंबई स्थित रिलायंस समूह तेल-से-दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करता है और बाजार में इसकी अपनी एक अलग पैठ है। आरआईएल ने अगस्त 2005 में 1 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल किया था और नवंबर 2019 में यह 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अब 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ, आरआईएल भारत में सबसे मूल्यवान कंपनी कंपनी बन गई है, जो टीसीएस (15 लाख करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (10.5 लाख करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (7 लाख करोड़ रुपये), और इंफोसिस (7 लाख करोड़ रुपये) जैसी अन्य कंपनियों से बहुत आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तिमाही के लिए आरआईएल के वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे। रखरखाव गतिविधियों के कारण कंपनी का O2C EBITDA तिमाही आधार पर 14% कम होकर 140.6 बिलियन तक गिर गया। हालांकि, जियो का EBITDA तिमाही आधार 1.4% बढ़कर 142.6 बिलियन रुपये हो गया, और रिटेल का EBITDA तिमाही आधार पर 8% बढ़कर 62.7 बिलियन रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed