फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Reliance chairman Mukesh Ambani now 6th richest person of the world Jeff Bezos at top

और धनवान हुए मुकेश अंबानी, गूगल के लैरी पेज को पीछे छोड़ बने दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स

Tue, 14 Jul 2020 01:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 14 Jul 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Reliance chairman Mukesh Ambani now 6th richest person of the world Jeff Bezos at top
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी - फोटो : TWITTER

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अंबानी दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। गूगल के कोफाउंडर लैरी पेज को पीछे छोड़ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन


इतनी हुई कुल संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 72.4 अरब डॉलर हो गई है। इससे पहले जून में मुकेश अंबानी ने दुनिया के शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए थे। तब अंबानी ने हैथवे बर्कशायर के वॉरेन बफे का स्थान लिया था, जो कि 8वें पायदान पर थे। दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी पूरे एशिया महाद्वीप से इकलौते व्यक्ति हैं। 
विज्ञापन


पहले स्थान पर जेफ बेजोस
इस सूची में पहले स्थान पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस है। उनकी नेटवर्थ 184 अरब डॉलर हैं। इसके बाद छह सबसे अमीर व्यक्तियों में बिल गेट्स (नेटवर्थ - 115 अरब डॉलर), बर्नार्ड अरनॉल्ट (नेटवर्थ - 94.5 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग (नेटवर्थ - 90.8 अरब डॉलर), स्टेले बालमर (नेटवर्थ - 74.6 अरब डॉलर) और मुकेश अंबानी (नेटवर्थ - 72.4 अरब डॉलर) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस ने तोड़ा रिकॉर्ड
मालूम हो कि एक दिन में मुकेश अंबानी की दौलत 2.17 अरब डॉलर बढ़ गई है। पिछले 22 दिन में उनकी दौलत में 7.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस दौरान रिलायंस के शेयर में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी बन गई थी। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर तेजी से बढ़ा।

गूगल कर सकती है चार अरब डॉलर का निवेश 
गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी लगभग चार अरब डॉलर के निवेश के लिए चर्चा कर रही है। इसकी घोषणा अगले कुछ हफ्तों में संभव है। हालांकि संभावित सौदे का विवरण बदल सकता है, और बातचीत में देरी भी हो सकती है। मामले में गूगल और रिलायंस के प्रतिनिधियों ने कोई टिप्पणी नहीं दी है। गूगल ने सोमवार को कहा कि वो भारत में डिजिटल टेक्नोलॉजी में तेजी लाने के लिए अगले पांच से सात वर्षों में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगी। 


अब तक 118,318.45 करोड़ रुपये जुटा चुकी है कंपनी
दरअसल रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स अब तक 118,318.45 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश की शुरुआत फेसबुक ने की थी। फेसबुक ने करीब 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। फेसुबक के बाद सिल्वर लेक पार्टनर्स (दो निवेश), विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला, एडीआईए, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईफ और इंटेल कैपिटल कंपनी में निवेश कर चुके हैं। हाल ही में वायरलेस टेक्नोलॉजीज सेक्टर की दिग्गज कंपनी क्वालकॉम इनकॉरपोरेटेड की इन्वेस्टमेंट कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो में 730 करोड़ रुपये निवेश करने का एलान किया था। 12 सप्ताह के भीतर जियो प्लेटफार्मों में यह 13वां निवेश है।

अब तक के निवेशक

निवेशक निवेश की रकम (करोड़ रुपये में) हिस्सेदारी
फेसबुक 43,573. 62 9.99%
सिल्वर लेक पार्टनर्स 5,655.75 1.15%
विस्टा इक्विटी पार्टनर्स 11,367.00 2.32%
जनरल अटलांटिक  6,598.38 1.34%
केकेआर 11,367.00 2.32%
मुबाडला 9,093.60 1.85%
सिल्वर लेक पार्टनर्स (अतिरिक्त निवेश) 4,546.80 0.93%
एडीआईए 5,683.50 1.16%
टीपीजी 4,546.80 0.93%
एल कैटरटन 1,894.50 0.39%
पीआईफ 11,367.00 2.32%
इंटेल कैपिटल 1,894.50 0.39%
क्वालकॉम 730.00 0.15%

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed