फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   record GST collection rise in june 2023 finance ministry Latest News Update

GST: जून 2023 में हुआ रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मिले 1.61 लाख करोड़ रुपये

Sat, 01 Jul 2023 03:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Jul 2023 03:57 PM IST
सार

जून 2023 में कुल 1,61,497 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। इसमें बीते साल जून के मुकाबले 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
record GST collection rise in june 2023 finance ministry Latest News Update
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून 2023 में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन हुआ है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि जून 2023 में कुल 1,61,497 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। इसमें बीते साल जून के मुकाबले 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि देश में जीएसटी लागू होने के बाद चौथी बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपए के पार गया है। मई में यह 1,57,090 करोड़ रुपये था। जीएसटी एक जुलाई 2017 को लागू किया गया था।
विज्ञापन


1.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बना था अप्रैल में
इस साल अप्रैल में अब तक का रिकॉर्ड 1.87 लाख करोड़ का संग्रह रहा है। मार्च में 1.60 लाख करोड़ और अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का संग्रह हुआ। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया, यह लगातार 16वां महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
विज्ञापन


जीएसटी में लगातार हो रही बढ़ोतरी
वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 की पहली तिमाही में औसत मासिक जीएसटी कलेक्शन क्रमशः 1.10 लाख करोड़, 1.51 लाख करोड़ और 1.69 लाख करोड़ रुपए रहा। इससे साफ है कि जीएसटी कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


38,292 करोड़ रहा एसजीएसटी
जून के कुल संग्रह में 31,013 करोड़ रुपये केंद्र के हिस्से (सीजीएसटी), 38,292 करोड़ राज्यों के (एसजीएसटी) और 80,292 करोड़ रुपये आईजीएसटी के हिस्से में मिले हैं। आईजीएसटी में 39,035 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात से मिले हैं। आईजीएसटी में से 36,224 करोड़ केंद्र और 30,269 करोड़ रुपये राज्यों के हिस्से में गए हैं।

छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जीएसटी तेजी से बढ़ा : लक्षद्वीप में सर्वाधिक 3,316%, नगालैंड में 136%, मिजोरम में 114%, मणिपुर में 56%, अंडमान निकोबार में 61% और अरुणाचल प्रदेश में 55%।


सरकारी बैंकों का मुनाफा 9 साल में तीन गुना बढ़ा
नई दिल्ली। पिछले 9 वर्षों में सरकारी बैंकों का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 में इन बैंकों का मुनाफा 36,270 करोड़ था। केंद्र सरकार के किए गए उपायों के चलते ऐसा संभव हुआ है। उम्मीद है कि इससे चालू वित्त वर्ष में बैंकों का फंसा कर्ज भी 3.8 फीसदी के निचले स्तर पर आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed