फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   record Gross GST revenue collected in the month of March 2021 since introduction of GST

खुशखबर: मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये

Thu, 01 Apr 2021 02:29 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Apr 2021 02:29 PM IST
सार

  • लॉकडाउन के दौरान खराब हालत में पहुंची अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है।
  • लगातार छठवें महीने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वसूली एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। 
  • मार्च में जीएसटी वसूली 1,23,902 करोड़ रही।
  • यह आंकड़ा देश में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक है।

विज्ञापन
record Gross GST revenue collected in the month of March 2021 since introduction of GST
जीएसटी वसूली लगातार छठवें महीने एक लाख करोड़ के पार - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान खराब हालत में पहुंची अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। लगातार छठवें महीने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वसूली एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया, मार्च में जीएसटी वसूली 1,23,902 करोड़ रही। यह आंकड़ा देश में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक है। वहीं महामारी के बाद लगातार चौथी बार यह 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2021 में 1.23 लाख करोड़ रुपये के सकल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 22,973 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का हिस्सा 29,329 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का हिस्सा 62,842 करोड़ रुपये रहा। वहीं, उपकर का हिस्सा 8,757 करोड़ रुपये रहा। इसमें से 935 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर लगे कर से जुटाए गए हैं। इससे पिछले महीने फरवरी में जीएसटी वसूली 1,13,143 करोड़ रही थी। 
विज्ञापन

 
मार्च 2021 में संग्रह राजस्व एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 27 फीसदी अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी, आयकर और सीमा शुल्क आईटी प्रणाली सहित बहुपक्षीय स्रोतों से मिलने वाले डाटा का इस्तेमाल करके नकली-बिलिंग के खिलाफ गहरी निगरानी की गई है, जिसने राजस्व संग्रह में योगदान दिया है। 


आइए जानते हैं पिछले एक साल में देश का जीएसटी संग्रह कितना रहा-

महीना     जीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये में)

मार्च 2020              97,597
अप्रैल 2020            32,294
मई 2020                62,009
जून 2020               90,917
जुलाई 2020            87,422
अगस्त 2020           86,449
सितंबर 2020          95,480
अक्तूबर 2020       1,05,155
नवंबर 2020          1,04,963
दिसंबर 2020         1,15,174
जनवरी 2021         1,19,847
फरवरी2021          1,13,143 
मार्च 2021             1,23,902 

भारत में बिजली की खपत मार्च में 24.35 फीसदी बढ़ी
बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बिजली की खपत मार्च 2021 में, एक साल पहले के इसी महीने के मुकाबले 24.35 फीसदी बढ़कर 123.05 अरब यूनिट (बीयू) हो गई, जो आर्थिक गतिविधियों में सुधार को दर्शाता है। पिछले साल मार्च में बिजली की खपत 98.95 बीयू दर्ज की गई थी। दूसरी ओर इस साल मार्च में किसी एक दिन की गई अधिकतम बिजली आपूर्ति 11 मार्च को 186.03 गीगावॉट के स्तर को पार कर गई, जबकि मार्च 2020 में यह आंकड़ा 170.16 गीगावॉट था। मार्च 2020 में ज्यादातर दिन अधिकतम बिजली आपूर्ति का आंकड़ा 170.16 गीगावॉट से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed