Recession: WazirX ने 40 प्रतिशत कर्मियों को बाहर निकाला, मंदी के कारण इन कंपनियों ने भी निकाले कर्मचारी
Recession: बीते कुछ महीनों में कई बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। इससे पहले भारत की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने ग्लोबल लेवल पर अपने कई कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। अब वजीरएक्स ने अपने 40 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक मंदी के वैश्विक संकट के बीच क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वजीरएक्स ने अपने 40 फीसदी कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने का फैसला लिया गया है उन्हें शुक्रवार को बताया गया है कि उन्हें 45 दिनों की सैलरी दी जाएगी, साथ ही उन्हें अब काम के लिए रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है।
वजीरएक्स की ओर से जारी एक बयान में हा गया है कि दुनिया में मौजूदा आर्थिक संकट के बीच क्रिप्टो बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है। भारतीय क्रिप्टो बाजार को टैक्स, विनियमों और बैंकिंग से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में सभी भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों के वोल्यूम में नाटकीय ढंग से गिरावट आई है। बता दें कि कुछ समय पहले केंंद्रीय जांच एजेंसियों ने मनी लाउंड्रिंग के मामले में भी क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स को जांच के दायरे में लिया था।
पहले भी कईं कंपनियां कर चुकी हैं छंटनी
बता दें कि बीते कुछ महीनों में कई बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। इससे पहले भारत की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने ग्लोबल लेवल पर अपने कई कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने करीब 350 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। एचसीएल से निकले गए कर्मियों का आखिरी वर्किंग डे 30 सितंबर था।
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था- हो सकती है छंटनी
अमेरिकी बाजार में मंदी की आशंका के बीच फेसबुक की पैतृक कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि वीकली प्रश्नोत्तर सेशन में कर्मचारियों के सामने कहा था कि मेटा में नई नियुक्ति रोकी जा रही है और आगे भी छंटनी की जाएगी। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जुकरबर्ग ने कंपनी के स्टाॅफ से कहा है कि अधिकतर टीमों का बजट भी घटाया जाएगा।
ओला वे माइक्रोसॉफ्ट में भी हुई छंटनी, स्पाइसजेट ने बिना वेतन कर्मियों को छुट्टी पर भेजा
कुछ समय पहले खबर आई थी कि राइडिंग सेवा प्रदाता कंपनी ओला भी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी ने अपने दो हजार इंजीनियरों में करीब दस फीसदी लोगों को जाने के लिए कहा है। इसके अलावा माइक्रोसाॅफ्ट ने भी रिसेशन की खबरों के बीच दो सौ से अधिक कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला किया था। इसके अलावे अलीबाबा ने दस हजार कर्मचारियों की छंटनी की है। जून तिमाही के दौरान 9,241 से अधिक कर्मचारियों ने हांग्जो स्थित अलीबाबा छोड़ दिया, क्योंकि कंपनी ने अपने कुल कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 245,700 कर दिया। इस बीच, भारतीय विमानन सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट ने 80 पायलटों को बिना वेतन के छुट्टी भेज दिया है।