फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Real interest rate is positive in 5 countries out of 24 countries

Real Interest Rate: 24 में से सिर्फ पांच देशों में वास्तविक ब्याज दर सकारात्मक, भारत भी सूची में शामिल

Thu, 22 Dec 2022 04:58 AM IST
Amit Mandal अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Thu, 22 Dec 2022 04:58 AM IST
सार

यूरो क्षेत्र, ब्रिटेन और अमेरिका दूसरे स्तर पर हैं जहां महंगाई बहुत अधिक है जिससे वहां वास्तविक दरें नकारात्मक हैं। यह तब तक बनी रहेंगी जब तक कि महंगाई नीचे नहीं आती है।

विज्ञापन
Real interest rate is positive in 5 countries out of 24 countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

इस साल दुनिया में महंगाई को थामने के लिए ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला अब देशों के रीयल इंटरेस्ट रेट यानी वास्तविक ब्याज दर पर दिखने लगा है। 24 देशों में केवल पांच देश ऐसे हैं जिनकी वास्तविक ब्याज दर सकारात्मक है। भारत इस पायदान में सबसे नीचे है। वास्तविक ब्याज दर उसे कहते हैं जब महंगाई की दर में से ब्याज दर को निकालने के बाद जो रिटर्न निवेशकों को मिलता है। बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा नकारात्मक दर तुर्किये में है जो -75.39% है। यहां महंगाई 84.39 और ब्याज दर 9 फीसदी पर है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना में वास्तविक ब्याज दर -17.40% है। ऑस्ट्रेलिया में -4.20%, कनाडा में-2.65%, यूरो क्षेत्र में -7.50%, फ्रांस में -3.70%, जर्मनी में -7.50% और इटली में -9.30% है। जापान में यह -.380%, रूस में -4.50%, अमेरिका में -2.60% और ब्रिटेन में -7.20% यह दर है। महामारी ने केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को देखने के तरीके को बदल दिया था। उस समय नीतिगत दर को न्यूनतम संभव स्तर तक ला दिया गया था। यह फैसला देशों ने वृद्धि को बढ़ाने के लिए लिया था लेकिन अब उनके लिए नकारात्मक बन गया है।
विज्ञापन


यूरो क्षेत्र, ब्रिटेन और अमेरिका में ज्यादा महंगाई
यूरो क्षेत्र, ब्रिटेन और अमेरिका दूसरे स्तर पर हैं जहां महंगाई बहुत अधिक है जिससे वहां वास्तविक दरें नकारात्मक हैं। यह तब तक बनी रहेंगी जब तक कि महंगाई नीचे नहीं आती है। आने वाले महीने में कई देशों के केंद्रीय बैंक दरों को 0.50 से 1.00% तक ही बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकारात्मक ब्याज दर वाले देशों में भारत सबसे नीचे
देश   ब्याज महंगाई      वास्तविक ब्याज
ब्राजील     13.75 5.90  7.85
मैक्सिको    10.50 7.80  2.70
सऊदी अरबिया 5.00  2.90  2.10
चीन   3.65  1.60  2.05
भारत  6.25  5.88  0.37
(आंकड़े फीसदी में, 16 दिसंबर तक के)

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed