फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Report consumption and employment improved the pace of the economy unlike other countries India is growing on every front

आरबीआई का दावा: खपत व रोजगार ने सुधारी अर्थव्यवस्था की रफ्तार, अन्य देशों के विपरीत हर मोर्चे पर बढ़ रहा भारत

Tue, 16 Nov 2021 07:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 Nov 2021 07:36 AM IST
सार

आरबीआई ने बुलेटिन के हवाले से कहा, अमेरिका-यूरोप सहित दुनिया के अन्य देश जहां अब भी दबावों से जूझ रहे हैं। वहीं, भारत सभी मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन
RBI Report consumption and employment improved the pace of the economy unlike other countries India is growing on every front
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के दबाव से पूरी तरह बाहर निकल चुकी है। घरेलू खपत और बढ़ते रोजगार ने अर्थव्यवस्था को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है। रिजर्व बैंक ने सोमवार को जारी मासिक बुलेटिन में यह दावा किया।

विज्ञापन


आरबीआई ने बुलेटिन के हवाले से कहा, अमेरिका-यूरोप सहित दुनिया के अन्य देश जहां अब भी दबावों से जूझ रहे हैं। वहीं, भारत सभी मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन कर रहा है। कर्ज की मांग ने आर्थिक व औद्योगिक गतिविधियों को पटरी पर ला दिया, जिससे घरेलू भी बढ़ी है। कंपनियां उत्पादन बढ़ाकर नौकरियां दे रही हैं, जिससे लोगों की कमाई दोबारा बढ़नी शुरू हो गई। इस तरह अर्थव्यवस्था का चक्र (पहिया) एक बार फिर अपनी गति से घूमना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


संक्रमण नहीं लौटा तो और तेज रफ्तार पकड़ेंगे
आरबीआई ने चीन, यूरोप, रूस में संक्रमण के दोबारा बढ़ने पर चिंता जताते हुए कहा कि हमने तेजी से टीकाकरण कर महामारी पर काबू तो पा लिया, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। संक्रमण वापस नहीं लौटता तो अर्थव्यवस्था और रफ्तार पकड़ेगी। वैश्विक अर्थव्यवस्था में दोबारा अनिश्चितता बढ़ने का असर भारत पर भी हो सकता है। हालांकि, इससे पार पाने के लिए सरकार व केंद्रीय बैंक लगातार कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का दम : पात्रा
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा ने उम्मीद जताई है कि भारत 2040 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा, अन्य देशों के मुकाबले भारत में भूराजनैतिक तनावों और बाहरी झटकों को झेलने की क्षमता अधिक है। हम दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और अगले एक दशक तक हमारी औसत विकास 8% के आसपास रहेगी, 1970 के दशक में औसत विकास दर 3.5 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed