{"_id":"61ad2454b20b0b339a7a3ddc","slug":"rbi-monetary-policy-committee-meeting-from-today-reverse-repo-rate-may-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई : मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से, रिवर्स रेपो रेट में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
आरबीआई : मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से, रिवर्स रेपो रेट में हो सकता है बदलाव
Mon, 06 Dec 2021 02:13 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:13 AM IST
सार
रेपो रेट नीचे होने से एक दिन की जमाओं का स्तर 3.4 लाख करोड़ से घटकर 2.6 लाख करोड़ हो गया है। इसे फरवरी तक नीचे ही बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक सोमवार से शुरू हो गई। तीन दिन चलने वाली बैठक के नतीजे बुधवार को आएंगे, जिसमें रिवर्स रेपो रेट बढ़ाने जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
बैठक से पूर्व एसबीआई रिसर्च सहित कई अर्थशास्त्रियों ने अभी यथास्थिति बनाए रखने का सुझाव दिया है। एसबीआई रिसर्च की मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा, कोविड-19 के नए वैरियंट के बढ़ते जोखिम को देखते हुए अभी अर्थव्यवस्था को और समय चाहिए।
विज्ञापन
सुधारों ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन कर्ज की ब्याज दरें और पूंजी का स्तर बनाए रखने की जरूरत है। 8 दिसंबर को आने वाले फैसलों में रिवर्स रेपो रेट बनाए रखना होगा, ताकि बाजार की पूंजी जरूरत को पूरा किया जा सके। नवंबर में अतिरिक्त तरलता 7.6 लाख करोड़ बनी रही।
विज्ञापन
रेपो रेट नीचे होने से एक दिन की जमाओं का स्तर 3.4 लाख करोड़ से घटकर 2.6 लाख करोड़ हो गया है। इसे फरवरी तक नीचे ही बनाए रखने की जरूरत है। कोटक इकोनॉमिक रिसर्च ने भी रिवर्स रेपो रेट फरवरी में और रेपो रेट सितंबर के बाद बढ़ाने का सुझाव दिया है।