{"_id":"647d9836ef9773930a057773","slug":"rbi-may-again-pause-repo-rate-at-this-week-s-policy-meet-sbi-research-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI Research: रेपो रेट में बढ़ोतरी पर रोक जारी रख सकता है RBI, 8 जून को MPC की बैठक के बाद होगा एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SBI Research: रेपो रेट में बढ़ोतरी पर रोक जारी रख सकता है RBI, 8 जून को MPC की बैठक के बाद होगा एलान
Mon, 05 Jun 2023 01:39 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:39 PM IST
सार
SBI Research: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति तीन दिवसीय बैठक करेगी, जिसमें इसके फैसले की घोषणा 8 जून (गुरुवार) को की जाएगी।
विज्ञापन
SBI Research
- फोटो : Istock
विस्तार
एसबीआई रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस सप्ताह होने वाली अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति से संबंधित बैठक में रेपो दर में वृद्धि पर रोक जारी रख सकता है। एसबीआई रिसर्च ने रविवार को एक रिपोर्ट में कहा कि मौद्रिक नीति समिति 'लंबे समय तक विराम' के लिए जाएगी।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति तीन दिवसीय बैठक करेगी, जिसमें इसके फैसले की घोषणा 8 जून (गुरुवार) को की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष की ओर से लिखी गई शोध रिपोर्ट के अनुसार ब्याज पर ब्रेक लगाने के अलावा, आरबीआई की ओर से 2023-24 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमानों को कम किए जाने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि जीडीपी वृद्धि दर में सुधार की भी संभावना है।
विज्ञापन
आरबीआई द्वारा अप्रैल की मौद्रिक नीति बैठक में लगाए गए अनुमान के अनुसार भारत में खुदरा मुद्रास्फीति 2023-24 के लिए 5.2 प्रतिशत तक कम होने का अनुमान है। अप्रैल की मौद्रिक नीति में आरबीआई ने पहली तिमाही में यह 5.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में यह 5.4 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.2 प्रतिशत महंगाई का अनुमान जताया था।
विज्ञापन