{"_id":"6372754e7631e438f954a15a","slug":"rbi-imposes-more-than-11-lakh-rupees-fine-on-9-bank-for-violating-banking-protection-norms","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI Penalty: आरबीआई की सख्ती: केंद्रीय बैंक ने नौ बैंकों के खिलाफ की कार्रवाई, लाखों का लगाया जुर्माना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI Penalty: आरबीआई की सख्ती: केंद्रीय बैंक ने नौ बैंकों के खिलाफ की कार्रवाई, लाखों का लगाया जुर्माना
Tue, 15 Nov 2022 04:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:07 PM IST
सार
RBI Penalty on Banks: नियमों का अनुपालन ने करने के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक ने अब नौ बैंको पर जुर्माने की कार्रवाई की है। ग्राहकों के हित से जुड़े नियमों को उल्लंघन करने के मामले में बैंकों पर 11 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक बीते कुछ समय से लगातार नियमों को ठीक ढंग से अनुपानल न करने वाले बैंकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इस क्रम में अब उसके निशाने पर नौ बैंक आ गए हैं। बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सोमवार को आरबीआई ने 6 को-ऑपरेटिव बैंक और 3 सहकारी बैंकों पर लाखों का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन बैंकों पर आरोप है कि उन्होंने बैंकिग नियमों का उल्लंघन किया है। आरबीआई की तरफ से इस कार्रवाई के बारे में जानकारी भी दी गई है। आरबीआई ने बताया है कि बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 11.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
इन बैंकों में बेरहमपुर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक (ओडिशा) पर 3.10 लाख रुपए, उस्मानाबाद जनता सहकारी बैंक (महाराष्ट्र) पर 2.5 लाख रुपए, संतराम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (महिसागर, गुजरात) पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बालाघाट (मध्य प्रदेश), जमशेदपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (झारखंड), रेनुका नागरिक सहकारी बैंक, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) पर 1-1 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है। साथ ही कृष्णा मर्चेंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, भोपाल (मध्य प्रदेश) और केंद्रपारा अर्बन को-ऑपरेटिव (ओडिशा) पर 50-50 हजार रुपए का हर्जाना भरने का आदेश दिया गया है। इन बैंकों के अलावा, द नवानगर को-ऑपरेटिव बैंक, जामनगर (गुजरात) पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन