फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI governor warns: Our intention not to suppress innovation, fintech company lending apps shuld follow rules

आरबीआई गवर्नर ने चेताया: हमारा इरादा नवाचार को दबाना नहीं पर फिनटेक कंपनियां-कर्ज देने वाले एप नियम पालन करें

Wed, 21 Sep 2022 05:07 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 21 Sep 2022 05:07 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को कहा कि फिनटेक क्षेत्र को लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए सुरक्षा और विश्वसनीयता पर लगातार काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
RBI governor warns: Our intention not to suppress innovation, fintech company lending apps shuld follow rules
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास। - फोटो : ANI

विस्तार

आरबीआई ने फिनटेक कंपनियों और कर्ज देने वाले एप को चेतावनी दी है। कुकुरमुत्तों की तरह उग रहे एप और उनकी अत्यधिक  ब्याज वसूली पर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, हम ऐसे ऑपरेटरों को दंडित करने या उनके नवाचार को दबाने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। लेकिन यह जरूर चाहते हैं कि वे नियमों का पालन करें।

विज्ञापन


ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2022 में उन्होंने कहा, केंद्रीय बैंक का इरादा यह सुनिश्चित करना है कि हर कोई नियम का पालन करे। उनका यह बयान हाल की उन घटनाओं के मद्देनजर आया है, जिसमें इन एप से उधारी लेने वाले कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही झारखंड में महिंद्रा फाइनेंस के वसूली एजेंटों ने एक गर्भवती महिला को कुचल कर मार दिया था। पिछले दो वर्षों में केंद्रीय बैंक ने अपने नियमों में कई तरह का बदलाव किया है, जिसमें कर्ज देने वाले एप को खुलासा करना होगा कि वे किस बैंक या एनबीएफसी के साथ जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का भरोसा बनाए रखने को सुरक्षा पर लगातार काम करे फिनटेक उद्योग : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि फिनटेक क्षेत्र को लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए सुरक्षा और विश्वसनीयता पर लगातार काम करने की जरूरत है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ)-2022 में अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, समावेश के लिए नवाचार हमारा मंत्र रहा है। जैम त्रयी (जनधन, आधार और मोबाइल) से सार्वजनिक वितरण में क्रांति आई है। 

डिजिटल भुगतान को जीवन का एक अंग बनाने में यूपीआई की सफलता बेमिसाल है। फिनटेक और स्टार्टअप जगत में नवाचार से भारत की ख्याति बढ़ी है। मोदी ने अपने संदेश में कहा, यह क्षेत्र इस बात की पुष्टि करता है कि जब नवाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार और आविष्कारी दिमाग एक साथ आते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है।  

समृद्ध भारत के निर्माण पर रहे जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर गुणवत्ता वाली वित्तीय सेवाएं देकर उन्हें सशक्त बनाने की आवश्यकता है। चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि फिनटेक क्षेत्र आजादी के अमृत काल में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिससे समृद्ध और समावेशी भारत का निर्माण हो सके।

  • भारत बैंकिंग तक पहुंच के मामले में पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। डिजिटल भुगतान के लिहाज से भी पूरी तरह तैयार है। यह एक अभूतपूर्व यात्रा रही है।

सरकार के साथ अत्यधिक जुड़ाव से करें काम : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फिनटेक उद्योग को आपसी भरोसा और मजबूत करने के लिए दूरियां समाप्त कर सरकार एवं उसकी एजेंसियों के साथ अधिक जुड़ाव से काम करना चाहिए। जीएफएफ-2022 में गोपालकृष्णन ने पूछा था कि उद्योग, नियामकों और सरकार के बीच भरोसा कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मैं एक ही चीज बार-बार नहीं दोहराना चाहती, लेकिन यह सही है कि दूरी अविश्वास पैदा करती है। इसलिए दूरियां खत्म कीजिए। सरकार में चाहे प्रधानमंत्री हों, मंत्री हों या नीति आयोग, हर कोई बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed