{"_id":"6893e4d34ba5bb922f0117b7","slug":"rbi-governor-sanjay-malhotra-rejected-us-president-donald-trump-statement-of-dead-economy-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: गवर्नर ने खारिज किया ट्रंप का मृत अर्थव्यवथा का बयान, कहा- वैश्विक वृद्ध में भारत का योगदान 18%, US का 11","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: गवर्नर ने खारिज किया ट्रंप का मृत अर्थव्यवथा का बयान, कहा- वैश्विक वृद्ध में भारत का योगदान 18%, US का 11
Thu, 07 Aug 2025 04:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 07 Aug 2025 04:57 AM IST
सार
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का ब्योरा देते हुए बुधवार को कहा, हम वैश्विक वृद्धि में करीब 18 फीसदी योगदान दे रहे हैं। यह करीब 11 फीसदी का योगदान देने वाले अमेरिका से कहीं अधिक है। जहां तक मृत अर्थव्यवस्था की बात है तो, भारतीय जीडीपी के चालू वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि अमेरिका की विकास दर 2 फीसदी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा
- फोटो : ANI
विस्तार
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मृत अर्थव्यवस्था के बयान को खारिज करते हुए कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वैश्विक वृद्धि में भारत का योगदान अमेरिका से काफी अधिक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: India-US: आज से ट्रंप टैरिफ लागू; अतिरिक्त टैरिफ से कपड़ा-समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात हो सकता है प्रभावित
विज्ञापन
मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का ब्योरा देते हुए बुधवार को कहा, हम वैश्विक वृद्धि में करीब 18 फीसदी योगदान दे रहे हैं। यह करीब 11 फीसदी का योगदान देने वाले अमेरिका से कहीं अधिक है। जहां तक मृत अर्थव्यवस्था की बात है तो, भारतीय जीडीपी के चालू वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है, जबकि अमेरिका की विकास दर 2 फीसदी रहने का अनुमान है। वैश्विक वृद्धि दर तीन फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Economy: केंद्र ने रखा GDP, IIP और CPI के लिए नए आधार वर्ष का प्रस्ताव, आर्थिक जनगणना पर फिलहाल फैसला नहीं
दरअसल, ट्रंप ने रूस से सस्ते कच्चे तेल की खरीद जारी रखने पर नाराजगी जताते हुए भारत को मृत अर्थव्यवस्था बताया था। इस बयान से भारत-अमेरिका संबंधों पर असर पड़ने की आशंकाओं पर गवर्नर ने कहा, अगर भारत को अपनी तेल खरीद रूस के बजाय कहीं और से करने के लिए मजबूर किया गया तो भी उसका घरेलू महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर जरूरत पड़ी तो सरकार शुल्क में कटौती कर आम लोगों को आसानी से राहत दे सकती है।