फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI doubles UPI transaction limit for feature phone users to ₹10,000

RBI on UPI: एमपीसी की बैठक के बाद यूपीआई में बड़ा बदलाव, आरबीआई गवर्नर ने लेनदेन की सीमा पर दिया ये अपडेट

Wed, 09 Oct 2024 02:19 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Wed, 09 Oct 2024 02:19 PM IST
सार

RBI on UPI: भारतीस रिजर्व बैंक (आरबीआई)  ने बुधवार को यूपीआई 123पे के लिए प्रति लेनदेन की सीमा 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये और यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की घोषणा की है। इस सीमा को बढ़ाने का प्रमुख उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान की उपयोगिता को बढ़ाना और छोटे लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट के उपयोग को आसान बनाना है।

विज्ञापन
RBI doubles UPI transaction limit for feature phone users to ₹10,000
UPI Number - फोटो : freepik

विस्तार

भारतीस रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यूपीआई 123पे के लिए प्रति लेनदेन की सीमा 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये और यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की घोषणा की। एमपीसी की बैठक के बाद दास ने कहा कि इस सीमा को बढ़ाने का प्रमुख उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान की उपयोगिता को बढ़ाना और छोटे लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट का उपयोग करने वालों के लिए सुविधाओं का विस्तार है।

विज्ञापन


बाजार के जानकारों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ने यह घोषणा की है। भुगतान की सीमा बढ़ाने से कई अन्य तरह के बड़े भुगतानों को भी यूपीआई पर लाया जा सकेगा, कम भुगतान सीमा होने की वजह से नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन


डिजिटल भुगतान की उपयोगिता को बढ़ाना लक्ष्य
कोटक सिक्यूरिटीज के अनुसार यह उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छा फैसला है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। इसका प्रमुख उद्देश्य डिजिटल भुगतान की उपयोगिता को बढ़ाना और छोटे लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट का उपयोग करने वालों  को और सुविधा प्रदान करना है। इससे डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया में और तेजी आएगी। यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा को 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने से छोटे मूल्स के लेनदेन में आसानी होगी। यूपीआई लाइट उपयोगकर्ताओं को सीधे अपने डिवाइस पर पैसे स्टोर करने की अनुमति देता है, इससे प्रत्येक लेनदेन की लिए बैंक सर्वर तक पहुंचे बिना भुगतान असान तरह से किया जा सकता है। इससे दिन प्रतिदिन के भुगतान करना आसान तो होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीआई 123पे लेनदेन के लिए चार तरीके प्रदान करता है
यूपीआई 123पे फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक त्वरित भुगतान प्रणाली है जो सुरक्षित तरीके से एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस का उपयोग कर सकते हैं। यूपीआई 123पे के माध्यम से, फीचर फोन उपयोगकर्ता आईवीआर (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स) नंबर पर कॉल करके, फीचर फोन में ऐप कार्यक्षमता, मिस्ड कॉल-आधारित दृष्टिकोण और निकटता ध्वनि-आधारित प्रणाली के माध्यम से लेनदेन कर सकते हैं। यह सुविधा अब 12 भाषाओं में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed