फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI deputy governor T Rabi Sankar's term extended by a year

RBI: डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया; जानें उनके बारे में

Thu, 25 Apr 2024 02:47 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 25 Apr 2024 02:47 AM IST
सार

बीपी कानूनगो की सेवानिवृत्ति के बाद मई 2021 में शंकर को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उससे पहले वे आरबीआई के कार्यकारी निदेशकों में से एक थे।

विज्ञापन
RBI deputy governor T Rabi Sankar's term extended by a year
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक, केंद्र सरकार ने 03 मई, 2024 से एक वर्ष के लिए टी रबी शंकर को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में फिर से नियुक्त किया है।

विज्ञापन


बीपी कानूनगो की सेवानिवृत्ति के बाद मई 2021 में शंकर को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उससे पहले वे आरबीआई के कार्यकारी निदेशकों में से एक थे।

 विनिमय दर प्रबंधन, आरक्षित पोर्टफोलियो प्रबंधन, सार्वजनिक ऋण प्रबंधन, मौद्रिक संचालन और विकास, वित्तीय बाजारों का विनियमन और निगरानी, भुगतान प्रणाली और आईटी बुनियादी ढांचे में उनकी विशेषज्ञता है। टी रबी शंकर ने 2005-11 तक सरकारी बांड बाजार और ऋण प्रबंधन के विकास पर आईएमएफ सलाहकार के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने विभिन्न विशेषज्ञ समितियों और कार्य समूहों के अलावा बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आरबीआई का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed