फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI: Current account deficit declined to $10.5 billion in October-December quarter

RBI: 2023-24 के अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में CAD घटकर 10.5 अरब डॉलर, जानें आरबीआई के जारी आकंड़ों में क्या खास

Tue, 26 Mar 2024 10:03 PM IST
आदर्श शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 10:03 PM IST
सार

वित्त वर्ष 2023-24 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा(CAD) घटकर 10.5 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.2 प्रतिशत रहा है। जानें आरबीआई द्वारा जारी आकंड़ों में और क्या खास...

विज्ञापन
RBI: Current account deficit declined to $10.5 billion in October-December quarter
RBI - फोटो : iStock

विस्तार

वित्त वर्ष 2023-24 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में देश का चालू खाते का घाटा(CAD) घटकर 10.5 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.2 प्रतिशत रहा है। आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछली जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 11.4 अरब डॉलर और एक साल पहले 2022-23 की अक्तूबर-दिसंबर में 16.8 अरब डॉलर था। 
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बढ़ोतरी
वहीं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश(एफडीआई) अप्रैल-दिसंबर 2023 में 8.5 अरब डॉलर रहा था। एक साल पहले 2022-23 की इसी अवधि में यह 21.6 अरब डॉलर था। विदेशी मुद्रा भंडार में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में छह अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 11.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। 
विज्ञापन

 
वस्तु व्यापार घाटा में मामूली बढ़ोतरी
वस्तु व्यापार घाटा वित्त वर्ष 2023-23 की तीसरी तिमाही के दौरान 71.6 अरब डॉलर रहा, जो 2022-23 की इसी तिमाही में 71.3 अरब डॉलर से थोड़ा ज्यादा है। वित्तीय खाते के स्तर पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 4.2 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह हुआ। यह 2022-23 की तीसरी तिमाही के दो अरब डॉलर के शुद्ध प्रवाह का दोगुने से भी अधिक है। सॉफ्टवेयर निर्यात, व्यापार और यात्रा सेवाओं के बढ़ने से सेवा निर्यात में सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed