फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI claim that Economy gaining traction with pick up in manufacturing activity

आरबीआई का दावा: विनिर्माण में तेजी से पटरी पर अर्थव्यवस्था

Wed, 18 Aug 2021 06:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Aug 2021 06:19 AM IST
सार

अप्रैल से अब तक चार महीने में ई-वे बिल फरवरी, 2020 की तुलना में 17.3 फीसदी बढ़ा है। जुलाई में खुदरा महंगाई भी 0.70 फीसदी नीचे आई। दाल-सब्जियों के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

विज्ञापन
RBI claim that Economy gaining traction with pick up in manufacturing activity
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay

विस्तार

रिजर्व बैंक ने कहा है कि विनिर्माण गतिविधियों में तेजी से भारतीय अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौट आई है। सेवाओं में भी विस्तार हो रहा और बाजार में पर्याप्त पूंजी तरलता है। 

विज्ञापन


आरबीआई ने मंगलवार को जारी आर्टिकल में बताया कि अर्थिक गतिविधियां महामारी के दबाव से पूरी तरह बाहर आ चुकी हैं। मांग और खपत भी तेजी से बढ़ रही, जिसकी भरपाई आपूर्ति से की जा रही है।
विज्ञापन


यातायात और बिजली खपत कोविड पूर्व स्तर को भी पार कर चुकी है। डिप्टी गवर्नर माइकल देवब्रत पात्रा की अगुवाई में जारी आर्टिकल के अनुसार, अप्रैल से अब तक चार महीने में ई-वे बिल फरवरी, 2020 की तुलना में 17.3 फीसदी बढ़ा है। जुलाई में खुदरा महंगाई भी 0.70 फीसदी नीचे आई। दाल-सब्जियों के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लहर में कम बढ़े उत्पादों के दाम
आरबीआई ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान खाद्य व अन्य आवश्यक उत्पादों के दाम पहली लहर की तुलना में कम बढ़े हैं। पहले लॉकडाउन के समय 22 खाद्य उत्पादों के दाम औसतन 7 फीसदी बढ़े, जबकि दूसरी लहर के दौरान खाद्य तेलों को छोड़कर अन्य उत्पादों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed