फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI board approves payment of 30307 crore dividend to govt for FY22 details here in hindi

RBI: रिजर्व बैंक ने सरकार को 30307 करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान को मंजूरी दी, ये बड़ा निर्णय भी लिया

Fri, 20 May 2022 04:21 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 20 May 2022 04:21 PM IST
सार

बजट 2022 में सरकार ने अनुमान लगाया था कि उसे वित्तवर्ष 23 में केंद्रीय बैंक और राज्य द्वारा संचालित ऋणदाताओं से लाभांश के रूप में 73,948 करोड़ रुपये मिलेंगे। अधिशेष के रूप में हस्तांतरित 30,307 करोड़ रुपये पूरे 12 महीने के वित्तीय वर्ष के लिए है।

विज्ञापन
RBI board approves payment of 30307 crore dividend to govt for FY22 details here in hindi
आरबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निदेशक मंडल ने शु्क्रवार को वित्तवर्ष 2021-22 के लिए सरकार को 30,307 करोड़ रुपये के लाभांश के भुगतान के लिए हस्तांतरण को मंजूरी दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने आकस्मिक जोखिम बफर को 5.50 प्रतिशत पर बनाए रखने का भी निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि वित्तवर्ष 22 के लिए लाभांश, वित्तवर्ष 23 में स्थानांतरित किया गया, जो सरकार को प्राप्त होने की अपेक्षा से काफी कम है। बता दें कि बजट 2022 में सरकार ने अनुमान लगाया था कि उसे वित्तवर्ष 23 में केंद्रीय बैंक और राज्य द्वारा संचालित ऋणदाताओं से लाभांश के रूप में 73,948 करोड़ रुपये मिलेंगे। अधिशेष के रूप में हस्तांतरित 30,307 करोड़ रुपये पूरे 12 महीने के वित्तीय वर्ष के लिए है।
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर शक्ति कांत दास की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय निदेशक मंडल की 596वीं बैठक में सरकार को लाभांश देने का फैसला लिया गया। पिछले साल मई में आरबीआई ने जुलाई 2020 से मार्च 2021 तक के नौ महीनों की अवधि के लिए 99,122 करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान की घोषणा की थी। इसके साथ ही आरबीआई ने लाभांश के लिए भी वित्त वर्ष के आधार पर भुगतान की व्यवस्था लागू कर दी। आरबीआई बोर्ड की बैठक में मौजूदा आर्थिक परिदृश्य की भी समीक्षा की गई। इसमें घरेलू हालात के अलावा वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रम के संभावित असर का भी आकलन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed