फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ratan Tata pays tribute to Tata Group founder Jamsetji on his birth anniversary

श्रद्धांजलि: टाटा समूह के संस्थापक की जयंती पर भावुक हुए रतन टाटा, तस्वीर साझा कर कही ये बात

Thu, 03 Mar 2022 05:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

Ratan Tata Pays Tribute To Tata Group Founder: रतन टाटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जमशेदजी टाटा के स्टेच्यू के पास खड़े होकर एक फोटो साझा करते हुए भावुक अंदाज में एक पोस्ट भी लिखी। इसमें लिखा कि जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने हमें अपनी प्रेरणा, अपनी नैतिकता और मूल्य, अपनी दूरदृष्टि और निस्वार्थता प्रदान की है। इसने हजारों लोगों को गरिमा और आजीविका दी है।

विज्ञापन
Ratan Tata pays tribute to Tata Group founder Jamsetji on his birth anniversary
रतन टाटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार को टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की जयंती के मौके पर रतन टाटा ने उन्हें याद किया है। श्रद्धांजलि देते हुए वे काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय उद्योगपति के स्टेच्यू के पास में खड़े होकर अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

विज्ञापन


रतन टाटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को साझा करते हुए भावुक अंदाज में एक पोस्ट भी लिखी। इसमें लिखा कि जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने हमें अपनी प्रेरणा, अपनी नैतिकता और मूल्य, अपनी दूरदृष्टि और निस्वार्थता प्रदान की है। इसने हजारों लोगों को गरिमा और आजीविका दी है। टाटा समूह की सभी कंपनियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को हमारे संस्थापक की जयंती पर मेरी शुभकामनाएं। गौरतलब है कि जमशेदजी नुसरवानजी टाटा का जन्म 3 मार्च, 1839 को हुआ था। उन्होंने भारत के सबसे बड़े समूह टाटा ग्रुप की नींव रखी थी। टाटा समूह के आज बुलंदियों पर पहुंचना दरअसल, जमशेदजी टाटा की दूरदर्शिता और मिशन का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed