फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rapper Badshah appears before police in case of promoting IPL on betting app

Fairplay App: क्या है फेयर प्ले सट्टेबाजी एप मामला? जिसके चक्कर में 'बादशाह' को पुलिस के सामने होना पड़ा पेश

Mon, 30 Oct 2023 07:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 30 Oct 2023 07:04 PM IST
सार

Fairplay App: बॉलीवुड रैपर बादशाह सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस के साइबर यूनिट के सामने पेश हुए। सट्टेबाजी ऐप पर आईपीएल मैचों का प्रचार करने के आरोप में रैपर और 40 अन्य अभिनेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
Rapper Badshah appears before police in case of promoting IPL on betting app
Rapper Badshah - फोटो : social media

विस्तार

रैपर बादशाह सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल दफ्तर पहुंचे। वायकॉम 18 नेटवर्क ने फेयरप्ले नामक सट्टेबाजी ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों को देखने के लिए कथित तौर पर प्रचार करने के लिए रैपर बादशाह और अभिनेता संजय दत्त सहित 40 अन्य अभिनेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी मामले में रैपर को महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल का चक्कर काटना पड़ा। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मीडिया नेटवर्क ने बताया था कि वायकॉम 18 के पास मैचों को स्ट्रीम करने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) थे, लेकिन फेयरप्ले पर मैचों को अवैध रूप से स्ट्रीम किया गया था। इस मामले में डिजिटल पाइरेसी का मामला दर्ज किया गया है और अन्य अभिनेताओं को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।
विज्ञापन


क्या फेयर प्ले का महादेव एप से है कनेक्शन?
फेयरप्ले ऐप सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की ओर से से बनाए गए महादेव ऐप से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए महादेव बुक ऐप की जांच कर रहा है। इस मामले में रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और श्रद्धा कपूर सहित कई हस्तियों को तलब किया गया था। संजय दत्त, सुनील शेट्टी और टाइगर श्रॉफ सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चंद्राकर की शादी में कथित तौर पर शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed