फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rakesh Jhunjhunwala backed Star Health sees tepid debut stock lists at a 6 percent discount Strong shock to the investors

Star Health IPO: स्टार हेल्थ के निवेशकों को जोरदार झटका, 6 फीसदी टूटकर बाजार में लिस्ट हुआ शेयर

Fri, 10 Dec 2021 01:14 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Dec 2021 01:14 PM IST
सार

Star Health IPO Listed Today: बिगबुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी स्टार हेल्थ ने अपने निवेशकों को जोरदार झटका दिया है। इंश्योरेंस कंपनी के शेयर शुक्रवार को बाजार में छह फीसदी गिरावट के साथ लिस्ट हुए।इसके शेयर ने एनएसई पर 845 रुपये, जबकि बीएसई पर 848.8 रुपये के स्तर पर शुरुआत की।

विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala backed Star Health sees tepid debut stock lists at a 6 percent discount Strong shock to the investors
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पेटीएम के बाद अब बिगबुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी स्टार हेल्थ ने अपने निवेशकों को जोरदार झटका दिया है। इंश्योरेंस कंपनी के शेयर शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिसंबर को कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 6 फीसदी टूटकर खुले। स्टार हेल्थ के शेयर ने एनएसई पर 845 रुपये, जबकि बीएसई पर 848.8 रुपये के स्तर पर शुरुआत की। हालांकि, दिन का कारोबार बढ़ने के साथ इसमे थोड़ा सुधार देखने को जरूर मिला है। 

विज्ञापन


इतना रखा गया था इश्यू का प्राइस बैंड 
गौरतलब है कि स्टार हेल्थ के आईपीओ के इश्यू का प्राइस बैंड 870 से 900 रुपये तय किया गया था। ग्रे मार्केट में भी गुरुवार को इसका शेयर 70 रुपये प्रति शेयर डिस्काउंट यानी नीचे पर कारोबार कर रहा था। पिछले दो सालों में सबसे कम रिस्पांस पाने का रिकॉर्ड भी इसी कंपनी के नाम पर हो गया है। बता दें कि इस आईपीओ को बेहद कम सब्सक्रिप्शन मिला था। आईपीओ बंद होने के दिन तक इसे केवल 79 फीसदी सब्सक्रिप्शन ही मिल पाया था। 
विज्ञापन


7249 करोड़ रुपये का था आईपीओ 
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की आईपीओ से 7,249 करोड़ रुपये जुटाने की योजना था, लेकिन इसे निवेशकों का वैसा रिस्पांस नहीं मिला जैसी की उम्मीद जताई जा रही थी। यह इस साल का तीसरा सबसे बड़ा इश्यू था। इससे पहले पेटीएम ने 18,300 और जोमैटो ने 9,350 करोड़ रुपये के आईपीओ पेश किए थे। स्टार हेल्थ में मौजूदा प्रमोटरों के पास 62.80 फीसदी की हिस्सेदारी है। वहीं राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी के पास 17.26 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed