फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Railways to get uniform signages at stations; Minister releases booklet on project

Railway: सभी स्टेशनों पर एक समान संकेतक लगाए जाएंगे; मंत्री ने परियोजना से जुड़ी पुस्तक का किया विमोचन

Mon, 15 May 2023 09:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 15 May 2023 09:26 PM IST
सार

Railway Signages: भारतीय रेलवे जो 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पूरे भारत में 1,275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है, यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए स्टेशनों पर एक समान संकेतक लगाने की कोशिश में जुटा है।

विज्ञापन
Railways to get uniform signages at stations; Minister releases booklet on project
भारतीय रेल - फोटो : iStock

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को सभी स्टेशनों पर एक जैसे संकेतकों से जुड़ी परियोजना से संबंधित एक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यात्रियों की आसानी के लिए पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों पर संकेतकों का मानकीकरण एक समान रंग, फॉन्ट और चित्रों के उपयोग के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारतीय रेलवे जो 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पूरे भारत में 1,275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है, यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए स्टेशनों पर एक समान संकेतक लगाने की कोशिश में जुटा है। रेल मंत्री ने कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के अनुभव को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। इस दौरान यह महसूस किया गया है कि स्टेशनों पर संकेतकों के लिए मानक दिशानिर्देश जारी किए जाएं  जो सुसंगत और पर्याप्त हों।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "आज मुझे भारतीय रेलवे के स्टेशनों पर मानक संकेतकों जुड़ी पुस्तिका जारी करते हुए खुशी हो रही है। भारतीय रेलवे आधुनिक, मानक संकेतकों को अपनाएगा, जो 'दिव्यांगों' के भी अनुकूल होंगे। भारतीय रेलवे नेटवर्क में दुनिया में सबसे अधिक स्टेशन हैं।" उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक यात्री को मानक संकेतों के साथ सुविधाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed