फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Railway Minister Piyush Goyal said, in the last two years not a single passenger has been died in a train accident, because we much emphasis on safety

भारतीय रेल: दो साल में एक भी यात्री की ट्रेन हादसे में नहीं हुई मौत, जल्द शामिल होंगी 44 नई वंदेभारत एक्सप्रेस

Tue, 16 Mar 2021 03:24 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 16 Mar 2021 03:24 PM IST
सार

रेल मंत्री ने बताया, ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर का काम आज से 15 साल पहले शुरू हुआ था। 2014 तक मात्र 10 हजार करोड़ निवेश हुआ। हमने 2014 से 2019 तक 40 हजार करोड़ का निवेश किया। जब भारत आजादी के 75 वर्ष मनाएगा, तो दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर शुरू हो जाएंगे...

विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal said, in the last two years not a single passenger has been died in a train accident, because we much emphasis on safety
भारतीय रेल - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

पहले आए दिन रेल दुर्घटनाओं में यात्रियों के घायल और मृत्यु होने की सूचना आती रहती थीं, लेकिन बीते दो वर्षों में मार्च 2019 से मार्च 2021 तक एक भी यात्री की रेल दुर्घटना में मौत नहीं हुई है। रेल मंत्री गोयल ने कहा, सुरक्षा पर इतना अधिक जोर दिया गया है कि दो वर्ष में एक भी यात्री रेल हादसे में हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


लोकसभा में रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान मांगों 2021-22 पर चर्चा पर जवाब देते हुए रेलमंत्री ने कहा कि, दो वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई हैं। एक दिल्ली से बनारस जाती है, तो दूसरी वैष्णो देवी जाती है। दोनों प्रमुख स्थल हैं, एक से जाकर काशी विश्वनाथ का दर्शन कर सकते है, तो दूसरी से माता वैष्णो देवी के दर्शन। हमने 44 और वंदेभारत का कार्य शुरू कर दिया है, उनकी बोगियों का ऑर्डर दे दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि एक समय आयेगा, जब हर सांसद चाहेगा कि उसके क्षेत्र में वंदे भारत एक्सप्रेस आये। भारत की फैक्ट्रियों में बनी वंदे भारत देश में क्रांति लाएंगी।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ रूटों पर हमेशा वेटिंग लिस्ट रहती है, इसके लिये हमने नया रास्ता निकाला है। जिस रूट पर वेटिंग लिस्ट अधिक रहती है, उसके आगे या पीछे एक विशेष क्लोन ट्रेन चलाई जाती है, ताकि वेटिंग लिस्ट नियंत्रण में रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शुरू होंगे डेडिकेटेड फ्रेड कोरिडोर

रेल मंत्री ने आगे कहा, ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर का काम आज से 15 साल पहले शुरू हुआ था। 2014 तक मात्र 10 हजार करोड़ निवेश हुआ। हमने 2014 से 2019 तक 40 हजार करोड़ का निवेश किया। जब भारत आजादी के 75 वर्ष मनाएगा, तो दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर शुरू हो जाएंगे।


रेल मंत्री ने आगे कहा, क्या फ्रेट कोरिडोर को बनने में 17 वर्ष लगने चाहिये? इसके बदले यदि सरकार जमीन अधिग्रहण कर उसकी बोली लगाए, तो निजी क्षेत्र अपना निवेश लाकर इस कार्य को पूरा करेगा और सेवाएं देगा। यदि हमें एक वैश्विक ताकत बनना है तो लॉजिस्टिक क्षेत्र में लागत कम करनी होगी। सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर काम करेंगे, तभी देश का उज्ज्वल भविष्य बनाने में हम सफल होंगे। इसी दृष्टिकोण को लेकर नेशनल रेल प्लान बना गया है।

80 फीसदी ट्रेनें हुई शुरू

उन्होंने आगे कहा, खाद्य प्रसंस्कृत उद्योग मंत्रालय द्वारा शुरू में टमाटर, प्याज, और आलू पर किराये में 50 फीसदी की छूट दी थी। अब इसे बढ़ा कर किसान रेल में जाने वाले अन्य फलों, सब्जियों पर भी 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। आज लगभग 80 फीसदी मेल एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई हैं, 91 फीसदी उपनगरीय ट्रेन शुरु हो चुकी हैं और पैसेंजर ट्रेन धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं।

आज तक 43 रूटों के ऊपर 377 किसान रेल चल चुकी हैं, जिसमें फल, सब्जियां, और किसानों की उपज का परिवहन किया जाता है। हमने फूलों को भी किसान रेल के माध्यम से भेजना शुरू किया है। लातूर और उस्मानाबाद से 650 किलो फूल किसान रेल के माध्यम से कुर्दुवाड़ी स्टेशन से दिल्ली आदर्शनगर भेजे गये।

फ्रेट लोडिंग को 70 से 80 फीसदी बढ़ाएंगे

रेल मंत्री ने सदन में कहा, हमारी कोशिश ये है कि फ्रेट लोडिंग को 2024-25 तक 70 से 80 फीसदी बढा दें, जिससे सामान को रेलवे से दूर-दूर तक पहुंचाने की सुविधा हो। चाहे वो किसान हो, उद्योग हो, या फिर कोई पार्सल ही क्यों ना हो। कोरोना के दौरान रेलवे ने देश के कोने-कोने तक कोयला, अनाज, दवाईयां, फर्टिलाइजर्स पहुंचाए हैं। पूरे देश में कहीं भी अनाज की कमी नहीं हुई।  



प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न पहुंचाने का जरिया भी रेलवे बनी। श्रमिकों के लिये आरपीएफ के जवान दिन-रात परिश्रम करते रहे। दो करोड़ निशुल्क भोजन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में रेलवे ने दिया। दो करोड़ 16 लाख पानी की बोतलें रेलवे ने वितरित कीं, ताकि हमारे श्रमिक भाई-बहन सुरक्षित घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed