फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railway launches new rate card for food items, ask to complaint about overcharging

रेल यात्रियों को मिलेगा 50 में लंच, 30 में नाश्ता

Tue, 21 Mar 2017 04:56 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Tue, 21 Mar 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
railway launches new rate card for food items, ask to complaint about overcharging
Irctc

रेल मंत्रालय ने ट्रेन में मिलने वाले खाने के लिए नया रेट कार्ड जारी कर दिया है। रेलवे ने इसके साथ साफ कर दिया है कि अगर इस रेट कार्ड से रेलवे स्टेशन या फिर ट्रेन में पैंट्री कार स्टाफ ज्यादा चार्ज करे तो इसकी शिकायत यात्री रेलवे के ट्विटर हैंडिल पर कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह होगा खाने और नाश्ते का रेट

रेलवे के नए मेन्यू रेट के अनुसार अब यात्रियों को 50 रुपये में वेज लंच/डिनर और वेज 30 रुपये में नाश्ता मिलेगा वहीं नॉनवेज का प्राइस वेज से पांच रुपये ज्यादा होगा। इसके अलावा टी बैग वाली चाय के लिए 7 रुपये और पानी की बोतल के लिए 15 रुपये दाम तय किये हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने इस रेट के अलावा मेन्यू भी फिक्स कर दिया है। यह मेन्यू और रेट कार्ड सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए है। हालांकि शताब्दी और राजधानी ट्रेनों के लिए रेट और मेन्यू कार्ड अलग होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जारी किया नया वीडियो

railway launches new rate card for food items, ask to complaint about overcharging
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक वीडियो भी जारी कर दिया है। रेलवे ने मंगलवार को इससे जुड़े सभी लोगों के साथ में एक राउंड टेबल वार्ता की थी, जिसे रेल खाने की बातः एक नई शुरुआत नाम दिया था। इस राउंड टेबल में इस बात पर जोर दिया गया कि यात्रियों को ऐसा खाना दिया जाए जो कि गुणवत्तापूर्ण हो और साफ-सफाई के साथ तैयार किया गया हो। 

वीडियो में यात्रियों को जानकारी दी गई है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेन के अंदर के लिए अलग-अलग प्राइस तय किए हैं। इससे यात्री खाने को लेकर के ज्यादा पैसा देने से बचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed