फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railway earns profit from two classes, rest remians in loss in 2016-17 says cag report

2016-17 में रेलवे को केवल इन दो श्रेणियों से हुई आय, बाकी सबसे हुआ घाटा

Tue, 03 Dec 2019 05:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 03 Dec 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
railway earns profit from two classes, rest remians in loss in 2016-17 says cag report

वित्त वर्ष 2016-17 में भारतीय रेलवे को केवल दो श्रेणियों से कमाई हुई थी। बाकी सभी श्रेणियों के टिकट बेचकर घाटा हुआ था। इसका खुलासा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक -सीएजी- की नवीनतम रिपोर्ट से हुआ है, जिसे सोमवार को संसद में पेश किया गया था। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी थ्री टियर) और वातानुकूलित कुर्सीयान (एसी चेयरकार) से रेलवे का लाभ बढ़ गया। एसी थ्री टियर से रेलवे का लाभ 12.43 फीसदी बढ़कर के 1040.52 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एसी चेयरकार से लाभ 8.13 फीसदी बढ़कर 117.83 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन

2012 से 2016 तक इतनी हुई थी कमाई

सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार, 2012-13 में रेलवे को एसी थ्री टियर से 494.99 करोड़ रुपये, 2013-14 में 410.67 करोड़ रुपये, 2014-15 में 881.52 करोड़ रुपये और 2015-16 में 898.06 करोड़ का लाभ हुआ था। वहीं एसी चेयरकार से रेलवे को 2012-13 में 38.12 करोड़ रुपये, 2013.14 में 148.47 करोड़ रुपये, 2014-15 में 142.26 करोड़ रुपये और 2015-16 में 5.58 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य श्रेणियों से हुआ इतना घाटा

रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे को एसी प्रथम श्रेणी में 17.68 फीसदी, प्रथम श्रेणी में 80.27 फीसदी, एसी द्वितीय श्रेणी में 13.60 फीसदी, शयनयान श्रेणी में 40.80 फीसदी, द्वितीय श्रेणी में 49.17 फीसदी, पैसेंजर ट्रेनों में 70.19 फीसदी और ईएमयू सब अर्बन ट्रेनों में 64.74 फीसदी का नुकसान पिछले पांच सालों में हुआ है। 

सब्सिडी और रियायती पास बने बड़ी वजह

सीएजी ने रेल यात्री किरायों में रियायतों विशेषकर रेलवे अधिकारियों को मिलने वाले विशेष पास के दुरुपयोग के कारण करोड़ों रुपए के नुकसान के लिए रेलवे को फटकार लगाई है और रियायतों को युक्तिसंगत और उनकी नियंत्रण प्रणाली को प्रभावी बनाने की सिफारिश की है।

वर्ष 2015-16, 2016-17 और 2017-18 में रेलवे के कुल यात्रियों में से 11.45 फीसदी ने विभिन्न प्रकार की रियायतों का उपभोग किया जिसमें रेलवे को किराए से होने वाली आय 8.42 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

रियायतों को बनाया जाए तर्कसंगत

कैग ने सिफारिश की है कि वह यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप रियायतों को तर्कसंगत बनाए और बेहिसाब रियायतों पर अंकुश लगाए। रेलवे को रियायतों खासकर पीटीओ या मानार्थ पास के दुरुपयोग को रोकने के लिए पीआरएस में प्रभावी नियंत्रण प्रावधान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed