फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Radhakishan Damani founder of retailer Avenue Supermarts becomes second richest Indian

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी बने भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी

Mon, 17 Feb 2020 01:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 17 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Radhakishan Damani founder of retailer Avenue Supermarts becomes second richest Indian
राधाकृष्ण दमानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ डॉलर 17.8 बिलियन (1.27 लाख करोड़ रुपये) है। पहले नंबर पर उनके पड़ोसी मुकेश अबानी हैं जो की अल्टामाउंट रोड पर ही रहते हैं। अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले बीते बुधवार को दमानी 5वें सबसे अमीर शख्स बने थे। एवेन्यू सुपरमार्ट्स में उनके परिवार के 80 प्रतिशत शेयर हैं। फोर्ब्य इंडिया टाइम बिलेनियर्स इंडेक्ट दिखाता है कि पिछले हफ्ते सुपरमार्ट्स ने शेयर होल्डिंग घटाई थी। जिसके बाद कंपनी के शेयर में 0.5 प्रतिशत का उछाल आया और उनकी संपत्ति में 400 करोड़ का इजाफा हुआ।
विज्ञापन


इसके साथ ही दमानी ने एचसीएल के शिव नडार (डॉलर 16.5 बिलियन), उदय कोटक (डॉलर 14.9 बिलियन), गौतम अडानी (डॉलर 14.1 बिलियन) और लक्ष्मी मित्तल (डॉलर 12.1 बिलियन) को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ डॉलर 57.4 बिलियन (4.98 लाख करोड़ रुपये) थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में हुई थी दमानी की कंपनी की लिस्टिंग

दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट की शेयर बाजार में लिस्टिंग 21 मार्च 2017 को हुई थी। उस समय कंपनी की कुल पूंजी 39 हजार करोड़ रुपये थी। उस समय यदि कंपनी में निवेश किया जाता तो उसका लाभांश और अन्य सभी लाभ मिलाकर निवेश राशि अब 8.31 लाख रुपये हो जाती।

2002 में खोला था पहला रिटेल स्टोर डीमार्ट

65 साल के दमानी ने साल 2002 में रिटेल बिजनेस में उतरते हुए मुंबई में पहला स्टोर खोला था। अब देशभर में इसकी संख्या 200 है। इसका मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रुपये है। रिटेल बाजार में उतरने से पहले दमानी की पहचान शेयर बाजार में दिग्गज निवेशक के तौर पर थी जो अब भी कायम है। हालांकि वह शुरू से ही खुद को लो प्रोफाइल रखते आए हैं। 

कई बड़ी कंपनियों के शेयरधारक हैं दमानी

दमानी भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले झुनझु़नवाला के मेंटर भी हैं। वह कई बड़े क्षेत्रों की कंपनियों के बड़े शेयर धारक हैं। जिसमें इंडिया सीमेंट, वीएसटी इंडस्ट्रीज, ब्लूडार्ट, सिनेप्लेक्स कंपनियां और कुछ तंबाकू कंपनियां शामिल हैं। दमानी के पिता भी शेयर ब्रोकर थे। इसी कारण उन्हें बचपन से ही शेयर बाजार की बारीकियां सीखने का मौका मिला। 2017 में जब कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी, उस समय उनकी दौलत 16.4 हजार करोड़ रुपए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed