{"_id":"6329fb781ec61d75f5414372","slug":"r-gandhi-appointed-as-part-time-chairman-of-yes-bank-rbi-gives-approval-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yes Bank: आर गांधी की नियुक्ति को RBI की मंजूरी, गैर कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Yes Bank: आर गांधी की नियुक्ति को RBI की मंजूरी, गैर कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर संभालेंगे जिम्मेदारी
Tue, 20 Sep 2022 11:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:12 PM IST
सार
यस बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को सूचना भेज कर कहा कि रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की सिफारिश के बाद गांधी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
यस बैंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिजर्व बैंक ने यस बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में आर गांधी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि गांधी रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के पद पर रह चुके थे। यस बैंक में वे गैर-कार्यकारी, अस्थायी चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गांधी की नियुक्ति 20 सितंबर 2022 से तीन साल के लिए होगी।
यस बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को सूचना भेज कर कहा कि रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की सिफारिश के बाद गांधी की नियुक्ति की गई है। यस बैंक ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने 20 सितंबर, 2022 को भेजे पत्र में रामा सुब्रमण्यम गांधी की तीन साल के लिए बैंक के गैर-कार्यकारी (अस्थायी) चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।’’ केंद्रीय बैंक के अधिकारी रहे गांधी के पास 37 बरस का अनुभव है। वह 2014 से 2017 तक रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद पर रहे हैं।