फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Q1 Results: LIC's Profit Rises 4% YoY to ₹10,957 Crore in First Quarter; Premium Income Up by 5%

Q1 Results: LIC का मुनाफा पहली तिमाही में सालाना आधार पर 4% बढ़कर ₹10,957 करोड़ हुआ; प्रीमियम से आमदनी 5% बढ़ी

Thu, 07 Aug 2025 06:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 07 Aug 2025 06:42 PM IST
सार

LIC Q1 Results: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष  की पहली तिमाही (जून तिमाही) के नतीजे जारी किए। सरकारी बीमा कंपनी ने पहली तिमाही के दौरान सालाना आधार पर समेकित शुद्ध मुनाफे में 4 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Q1 Results: LIC's Profit Rises 4% YoY to ₹10,957 Crore in First Quarter; Premium Income Up by 5%
भारतीय जीवन बीमा निगम - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष  की पहली तिमाही (जून तिमाही) के नतीजे जारी किए। सरकारी बीमा कंपनी ने पहली तिमाही के दौरान सालाना आधार पर समेकित शुद्ध मुनाफे में 4 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। जून तिमाही के लिए एलआईसी का समेकित लाभ 10,957 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 10,544 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एलआईसी की शुद्ध प्रीमियम आय 4.7 प्रतिशत बढ़कर 1,19,618.41 करोड़ रुपये हो गई । पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 1,14,230.24 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन


एकल आधार पर, एलआईसी का लाभ वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के 10,461.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 5 प्रतिशत बढ़कर 10,986.51 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान व्यक्तिगत व्यवसाय में गैर-सममूल्य एपीई (वार्षिक प्रीमियम समतुल्य) हिस्सेदारी 30.34 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 23.94 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


एलआईसी के सीईओ और एमडी आर दोरईस्वामी ने कहा, "साल-दर-साल आधार पर वीएनबी मार्जिन 150 बीपीएस बढ़कर 15.4 प्रतिशत हो गया है, जबकि इस तिमाही में हमारा व्यय अनुपात 140 बीपीएस घटकर 10.47 प्रतिशत हो गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, "30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए, एलआईसी की व्यक्तिगत व्यवसाय में 38.76 प्रतिशत और समूह व्यवसाय में 76.54 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी थी।" पॉलिसीधारकों के फंड में निवेश पर प्रतिफल, अवास्तविक लाभ को छोड़कर, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 8.45 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष की तुलना में यह 8.54 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed