फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PWC India report Gold loan market to be worth over fourteen lakh crore in five years

रिपोर्ट: पांच साल में 14.19 लाख करोड़ का होगा गोल्ड लोन बाजार, 2028-29 तक सालाना 14.85 फीसदी की दर से बढ़ेगा

Fri, 23 Aug 2024 05:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 05:34 AM IST
सार

भारतीय परिवारों में सोने को लेकर भारी आकर्षण है और उनके पास 25,000 टन सोना होने का अनुमान है। कीमत के लिहाज से भारतीय परिवारों के पास करीब 126 लाख करोड़ रुपये का सोना है।

विज्ञापन
PWC India report Gold loan market to be worth over fourteen lakh crore in five years
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सख्त नियमों के कारण वृद्धि में अपेक्षित नरमी के बावजूद देश का संगठित गोल्ड लोन बाजार अगले पांच साल में यानी 2028-29 तक दोगुना होकर 14.19 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इस अवधि में इसमें सालाना 14.85 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है। पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 में संगठित गोल्ड लोन बाजार में पर्याप्त वृद्धि हुई थी और यह 7.1 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर पहुंच गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले दो वर्षों में गोल्ड लोन बाजार में मध्यम वृद्धि देखने को मिलेगी, क्योंकि सोने के बदले कर्ज देने वाले ऋणदाताओं को कर्ज एवं मूल्य (एलटीवी) रखरखाव और नीलामी प्रक्रियाओं के संबंध में नियामक अधिकारियों से बढ़ती जांच का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


भारतीय परिवारों के पास 126 लाख करोड़ रुपये का सोना
भारतीय परिवारों में सोने को लेकर भारी आकर्षण है और उनके पास 25,000 टन सोना होने का अनुमान है। कीमत के लिहाज से भारतीय परिवारों के पास करीब 126 लाख करोड़ रुपये का सोना है।
विज्ञापन


दक्षिण भारत की सर्वाधिक हिस्सेदारी
पीडब्ल्यूसी इंडिया के पार्टनर जयकृष्णन जी ने कहा, गोल्ड लोन कर्ज देने का सबसे पुराना तरीका है। गोल्ड लोन बाजार में दक्षिण भारत का सबसे बड़ा योगदान है। कुल कर्ज में इसकी हिस्सेदारी 79.1 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असंगठित क्षेत्र पर ग्राहकों का बढ़ सकता है भरोसा
पीडब्ल्यूसी इंडिया ने कहा, गोल्ड लोन बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के निष्क्रिय होने से चालू वित्त वर्ष में बाजार की वृद्धि पर असर पड़ेगा। इसके अलावा, नकद वितरण पर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को आरबीआई की नकद वितरण राशि को 20,000 रुपये तक सीमित करने की सलाह ग्राहकों को असंगठित क्षेत्र पर भरोसा करने के लिए प्रेरित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed