फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   prime minister narendra modi will address the program to be held on the first audit day CAG is a legacy in itself

PM Modi On Audit Day: पहले ऑडिट दिवस पर बोले पीएम मोदी- कैग को लेकर बदली मानसिकता, यह अपने आप में एक विरासत

Tue, 16 Nov 2021 11:35 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Nov 2021 11:35 AM IST
सार

PM Modi to Address First Audit Day Function Of CAG: पहले ऑडिट दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था। आज इस मानसिकता में बदलाव आया है और ऑडिट को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जाता है। 

विज्ञापन
prime minister narendra modi will address the program to be held on the first audit day CAG is a legacy in itself
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली स्थित कैग हेडक्वार्टर में पहले ऑडिट दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था। ‘कैग बनाम सरकार’, ये हमारी व्यवस्था की सामान्य सोच बन चुकी थी, लेकिन आज इस मानसिकता में बदलाव आया है। आज ऑडिट को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जाता है। 

विज्ञापन


कैग की रक्षा करना हर पीढ़ी का कर्तव्य
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक संस्थान के रूप में कैग अपने आप में एक विरासत है। इसकी रक्षा करना और इसे बेहतर बनाना हर पीढ़ी का कर्तव्य है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक संस्था के रूप में कैग न केवल देश के खातों का हिसाब किताब चेक करता है, बल्कि प्रोडक्टिविटी में एफिशिएंसी में वैल्यू एडिशन भी करता है। इसलिए ऑडिट दिवस और इससे जुड़े कार्यक्रम हमारे चिंतन मंथन, हमारे सुधारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन


कई फैसलों से अर्थव्यवस्था को गति मिली
मोदी ने कहा कि कैग नियमित रूप से राजकोषीय घाटे और सरकारी खर्च के बारे में चेतावनी देता था। हमने इन चेतावनियों को सकारात्मक तरीके से लिया और अप्रयुक्त व कम उपयोग वाले तत्वों से कमाई करने का निर्णय लिया। ऐसे कई फैसलों से भारत की अर्थव्यवस्था फिर से रफ्तार पकड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं को पहचानेंगे तभी समाधान निकलेगा
उन्होंने कहा कि पहले देश के बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शिता की कमी के चलते तरह तरह की प्रैक्टिस चलती थीं। इसका परिणाम ये हुआ कि बैंको के एनपीए बढ़ते गए। लेकिन हमने पूरी ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच देश के सामने रखा। हम समस्याओं को पहचानेंगे तभी तो समाधान तलाश कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed