{"_id":"66eca74405e89a5b670136b3","slug":"prices-of-essential-commodities-increased-by-12-percent-in-the-last-four-days-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों से पहले झटका: चार दिन में जरूरी वस्तुओं के दाम 12 % तक बढ़े; आम आदमी को करनी होगी ज्यादा जेब ढीली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
त्योहारों से पहले झटका: चार दिन में जरूरी वस्तुओं के दाम 12 % तक बढ़े; आम आदमी को करनी होगी ज्यादा जेब ढीली
Fri, 20 Sep 2024 04:06 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:06 AM IST
सार
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य तेलों के दाम 8 फीसदी तक बढ़े हैं। 15 सितंबर को सोया तेल की कीमत 118 रुपये थी जो 19 सितंबर को 8 फीसदी बढ़कर 126 रुपये लीटर हो गई।
विज्ञापन
महंगाई कर रही लोगों की जेब ढीली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी मौसम शुरू होने से पहले ही आम आदमी को झटका लगना शुरू हो गया है। पिछले चार दिनों में जरूरी वस्तुओं खासकर खाने के तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। 15 सितंबर से लेकर अब तक इनकी कीमतें 12 फीसदी तक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
ऐसे में आने वाले समय में लोगों को इन पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि, बुधवार को ही खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने दावा किया कि त्योहारी सीजन में जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। इनके पर्याप्त भंडार हैं और इससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, उनके बयान के एक दिन बाद ही उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़े इसे आगे आने वाले समय में झूठा साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन
मूंगफली तेल की कीमत में भी उछाल
मूंगफली तेल की कीमत पिछले चार दिनों में 180 रुपये से बढ़कर 186 रुपये लीटर हो गई है। यानी तीन फीसदी की तेजी आई है। सरसो का तेल 142 रुपये से महंगा होकर 148 रुपये हो गया है यानी चार फीसदी की वृद्धि आई है। वनस्पति तेल का भाव 122 से बढ़कर 126 रुपये लीटर हो गया है। हालांकि, यह सभी वस्तुओं के सरकारी भाव हैं, पर खुदरा बाजार में कीमतें इससे भी ज्यादा हो सकती हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य तेलों के दाम 8 फीसदी तक बढ़े हैं। 15 सितंबर को सोया तेल की कीमत 118 रुपये थी जो 19 सितंबर को 8 फीसदी बढ़कर 126 रुपये लीटर हो गई। इसी दौरान पाम तेल का दाम 100 रुपये से बढ़कर 107 रुपये लीटर हो गया जबकि सूर्यमुखी तेल का भाव 119 से बढ़कर 126 रुपये लीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन