फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   positive news for economy improvement in Manufacturing activities PMI at Eight and a half year high in september

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: सितंबर में विनिर्माण PMI साढ़े आठ साल के उच्च स्तर पर

Thu, 01 Oct 2020 02:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Oct 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
positive news for economy improvement in Manufacturing activities PMI at Eight and a half year high in september
विनिर्माण क्षेत्र - फोटो : pixabay

देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सितंबर में लगातार दूसरे महीने सुधार हुआ है। एक मासिक सर्वे के अनुसार नए ऑर्डरों और उत्पादन में बढ़ोतरी से सितंबर में विनिर्माण गतिविधियां करीब साढ़े आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) सितंबर में बढ़कर 56.8 पर पहुंच गया। अगस्त में यह 52 पर था। जनवरी, 2012 के बाद यह पीएमआई का सबसे ऊंचा स्तर है। 

विज्ञापन


सही दिशा में बढ़ रही हैं विनिर्माण गतिविधियां 
आईएचएस मार्किट की आर्थिक एसोसिएट निदेशक पोलीअन्ना डे लीमा ने कहा कि, 'भारत की विनिर्माण गतिविधियां सही दिशा में बढ़ रही हैं। सितंबर के पीएमआई आंकड़ों में कई सकारात्मक चीजें हैं। कोविड-19 अंकुशों में ढील के बाद कारखाने पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और उन्हें नए ऑर्डर मिल रहे हैं।' 
विज्ञापन


अप्रैल में विनिर्माण पीएमआई नकारात्मक दायरे में चला गया था। इससे पिछले लगातार 32 माह तक यह सकारात्मक रहा था। पीएमआई के 50 से ऊपर रहने का अर्थ है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से कम संकुचन को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार छठे महीने घटा रोजगार 
लीमा ने कहा कि, 'कुल बिक्री को नए निर्यात ऑर्डरों से भी समर्थन मिला है। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद पहली बार यह स्थिति बनी है। लगातार छह महीने तक गिरावट के बाद निर्यात भी सुधरा है।' सर्वे में कहा गया है कि ऑर्डरों में सुधार के बावजूद भारत में उत्पादकों ने अपने कर्मचारियों की संख्या में एक और कटौती का संकेत दिया है। कई मामलों में सामाजिक दूरी दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए ऐसा किया जा रहा है। यह लगातार छठा महीना है जबकि रोजगार घटा है। 


आगे लीमा ने कहा कि, 'जो एक क्षेत्र अभी चिंता पैदा करता है, वह है रोजगार। कुछ कंपनियों को कर्मचारियों की नियुक्ति में दिक्कतें आ रही हैं, जबकि कुछ अन्य का कहना है कि सामाजिक दूरी के अनुपालन के लिए उन्होंने अपने कर्मचारियों की संख्या को न्यूनतम किया है।' सर्वे में कहा गया है कि अगले 12 माह के दौरान लगभग 33 फीसदी विनिर्माताओं को उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं आठ फीसदी का मानना है कि उत्पादन में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed