फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   portability of dth operators soon as trai conducts successful test

सर्विस से नहीं हैं खुश तो मोबाइल ऑपरेटर्स की तरह जल्द बदल सकेंगे डीटीएच, केबल टीवी कंपनी

Thu, 15 Mar 2018 12:50 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
portability of dth operators soon as trai conducts successful test
dth

अगर आप अपने डीटीएच या फिर केबल टीवी ऑपरेटर की सर्विस से खुश नहीं हैं तो दो महीने बाद से इसको आसानी से पोर्ट कर सकेंगे। इसके लिए आपको नया सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) भी अलग से नहीं लेना पड़ेगा। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) जल्द ही ऐसा करने के लिए नए नियम जारी करने जा रहा है। 

विज्ञापन


अक्टूबर में शुरू हुआ था ट्रायल
ट्राई का सेट टॉप बॉक्स पोर्टेबिलिटी का ट्रायल सफल रहा है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में ट्रायल शुरू हुआ था। वहीं ट्राई ने फरवरी 2016 में डीटीएच या केबल सर्विस प्रोवाइडर के पोर्टेबिलिटी के लिए कंस्लटेशन शुरू किया था।
विज्ञापन


इसके लिए सीडॉट ने ट्रायल भी शुरू कर दिया है और 1 महीने के अंदर पोर्टेबिलिटी को लॉन्च किया जा सकता है। डीटीएच या केबल सर्विस प्रोवाइडर के पोर्टेबिलिटी को लागू करने से पहले ट्राई सभी स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राई इस साल देगा बड़ा गिफ्ट

portability of dth operators soon as trai conducts successful test
dth

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का कहना है कि इस साल सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) के माध्यम से विभिन्न चैनल का मजा लेने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। ट्राई इस बात की पूरी कोशिश कर रहा है कि इस साल से बिना सेट टॉप बॉक्स बदले उपभोक्ता अपने डीटीएच ऑपरटेर्स को बदल सके।

अभी बदलना पड़ता है एसटीबी
वर्तमान में उपभोक्ता अपने डीटीएच ऑपरेटर्स को बदलता है तो उसे अपने पुराने सेट टॉप बॉक्स को भी बदलना पड़ता है। मान लिजिए अगर कोई उपभोक्ता किसी भी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर की सर्विस से खुश नहीं है तो फिर उसे नया कनेक्शन और एसटीबी खरीदना पड़ता है। नया कनेक्शन लेने के लिए उसे कम से कम 1500 से लेकर के 2 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। 

ट्राई उपभोक्ताओं को हर बार नए सेट टॉप बॉक्स के झंझट से राहत दिलाना चाहता है। इस मामले में ट्राई ने डीटीएच कंपनियों के साथ बैठक भी की है। इस मामले पर कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई और इससे जुड़े तकनीकी मुद्दों पर भी बात की गई।

ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बिना एसटीबी बदले ऑपरेटर्स बदलने का निदान लगभग निकल चुका है। गौरतलब है कि पिछले एक साल से भी अधिक समय से ट्राई की तरफ से इस मामले में उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed